9.1 C
London
Friday, March 6, 2026
Homeराजनीति'नवंबर में ही करवाएं दिल्ली का चुनाव', इस्तीफा का ऐलान कर बोले...

‘नवंबर में ही करवाएं दिल्ली का चुनाव’, इस्तीफा का ऐलान कर बोले CM केजरीवाल

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंच से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि वो दो दिनों में अपने पद से इस्तीफा दे देंगे. केजरीवाल ने कहा कि उनकी जगह आम आदमी पार्टी का ही कोई विधायक मुख्यमंत्री बनेगा. AAP संयोजक ने चुनाव आयोग से अपील करते हुए कहा कि नवंबर में दिल्ली का चुनाव करवाएं.

तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता का फैसला आने तक मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा. उन्होंने कहा, “आज से दो दिन के बाद मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं मैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती कि केजरीवाल ईमानदार है.”

उन्होंने आगे कहा कि मेरे इस्तीफा देने के बाद दिल्ली विधानसभा भंग नहीं होगी. आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में नया मुख्यमंत्री चुना जाएगा. इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि इस दौरान मनीष सिसोदिया भी कोई जिम्मेदारी नहीं लेंगे. मैं और सिसोदिया जनता के बीच जाएंगे.

महाराष्ट्र के साथ कराएं दिल्ली में चुनाव: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान चुनाव आयोग से मांग करते हुए कहा कि दिल्ली में महाराष्ट्र और झारखंड के साथ चुनाव आयोजित कराए जाएं. बता दें कि चुनाव आयोग ने अभी महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन हरियाणा का ऐलान किया जा चुका है.

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मनाया 66वां जन्मदिन, लिया पांच संकल्पों का संकल्प

भोपाल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज जन्मदिन है। अपने 66वें जन्मदिन के...

खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित—मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल  खाड़ी देशों  में रोजगार और व्यवसाय के सिलसिले में रह रहे मध्य प्रदेश के...