17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश की PM ने भारत को बताया 'टेस्टेड फ्रेंड', PM मोदी की...

बांग्लादेश की PM ने भारत को बताया ‘टेस्टेड फ्रेंड’, PM मोदी की तारीफ की

Published on

ढाका,

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 5 सितंबर को भारत के दौरे पर आने वाली हैं. उनके इस दौरे में दोनों देशों के बीच कई गंभीर मसलों पर चर्चा होगी. इससे पहले शेख हसीना ने एजेंसी को एक इंटरव्यू दिया. इंटरव्यू में उन्होंने भारत को बांग्लादेश का ‘टेस्टेड फ्रेंड’ (परखा हुआ मित्र) बताया तो वहीं मुश्किल समय में मदद करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ भी की.

शेख हसीना ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच हमारे कई छात्र पूर्वी यूरोप में फंस गए थे, जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद भारत ने बचाया. उन्होंने अपने देश के छात्रों को बचाने के लिए दिशा में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की पहल की सराहना की. इस दौरान शेख हसीना ने वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम के तहत पड़ोसी देशों को कोविड -19 वैक्सीन प्रदान करने के मोदी सरकार के फैसले की भी प्रशंसा की.

बांग्लादेशी पीएम ने पड़ोसी देशों के बीच मजबूत सहयोग कायम रखने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उन्हें बातचीत के माध्यम से हल किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में, भारत और बांग्लादेश ने ठीक यही किया है.

हसीना ने आंखे नम करते हुए बताया कि 1975 में उन्होंने जर्मनी में अपने परमाणु वैज्ञानिक पति के साथ जुड़ने के लिए बांग्लादेश छोड़ दिया था. 1975 में 30 जुलाई का दिन था और परिवार के सदस्य हसीना और उसकी बहन को विदा करने के लिए हवाई अड्डे पर आए थे. यह एक सुखद विदाई थी और हसीना को इस बात का आभास नहीं था कि यह उनके माता-पिता के साथ उनकी आखिरी मुलाकात होगी.

उन्होंने आगे कहा कि मेरे पति विदेश में थे. इसलिए मैं उसी घर (माता-पिता के साथ) रहती थी. उस दिन हर कोई वहां था. मेरे पिता, मां, मेरे तीन भाई, दो नवविवाहित भाभी, सब वहां थे. सभी भाई-बहन और उनकी पत्नी. वे हमें विदा करने के लिए हवाई अड्डे पर आए और हम पिता, मां से मिले. वह उनसे मुलाकात का आखिरी दिन था.

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...