25.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्य'मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन बीजेपी में नहीं जाएंगे' बोल पलटने वाले...

‘मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन बीजेपी में नहीं जाएंगे’ बोल पलटने वाले नीतीश की पार्टी बोली- अब जीवन भर नहीं बदलेंगे

Published on

पटना

‘नीतीश कुमार अब पाला नहीं बदलेंगे। बीजेपी से अलग होने के बाद देश भर में ऐसी लहर फैली है कि 1989 का दौर याद आ गया। तब वीपी सिंह ने राजीव गांधी और कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला था और देश भर में उत्साह-उमंग की लहर फैल गयी थी। आज नीतीश कुमार के कारण वैसी ही लहर फैल गयी है। लेकिन नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं।’ उक्त बातें केसी त्यागी ने पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा।

जेडीयू की तीन दिनों की बैठक के बाद पार्टी के प्रधान महासचिव केसी त्यागी पटना में पत्रकारों से बात कर रहे थे। पत्रकारों से बात करते हुए केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार अब पाला नहीं बदलेंगे। केसी त्यागी के इस बयान पर जब पूछा गया कि इससे पहले भी नीतीश कुमार ने कहा था कि मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन बीजेपी के साथ नहीं जाएगे, बावजूद इसके बीजेपी के साथ चले गए। अब कैसे उनकी बातों पर लोग यकीन करेंगे? इस सवाल के जवाब में केसी त्यागी ने कहा कि अब हम कह रहे हैं तो यकीन कर लीजिए। नीतीश कुमार देश में बीजेपी को परास्त कर के रहेंगे और मरते दम तक बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे।

जब से नीतीश पाला बदले है तब से देश भर में लहर है
केसी त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार जब से पाला बदले हैं, तब से देश भर में लहर है। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी वीपी सिंह वाला दौर याद आ रहा है। 1989 में जब वीपी सिंह ने कांग्रेस और राजीव गांधी के खिलाफ मोर्चा खोला था, तब देश भर की विपक्षी पार्टियों में लहर फैल गई थी। नीतीश कुमार जब से बीजेपी से अलग हुए हैं, तब से विपक्षी पार्टियों में उत्साह और उमंग की वैसी ही लहर फैली है। देश भर के विपक्षी नेता नीतीश कुमार को फोन कर रहे हैं।

नीतीश पीएम पद के दावेदार नहीं
केसी त्यागी ने बार-बार कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर जेडीयू के कार्यकर्ता नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने का नारा लगा रहे हैं, तो उन्हें रोका तो नहीं जा सकता। किसी को नारा लगाने से कैसे रोक सकते हैं। केसी त्यागी ने कहा कि मैं ऑन रिकॉर्ड कह रहा हूं कि नीतीश कुमार पीएम पद के दावेदार नहीं हैं। ऐसा कोई प्रस्ताव जेडीयू की बैठक में पारित नहीं किया गया है।

समय पर चुन लेंगे पीएम पद के दावेदार
जब उनसे पूछा गया कि अगर नीतीश कुमार पीएम पद के दावेदार नहीं है तो फिर नीतीश जिस विपक्षी गठबंधन की बात कर रहे हैं उसका नेता कौन होगा? इस सवाल के जवाब में केसी त्यागी ने कहा कि समय आने पर सब तय कर लिया जाएगा। केसी त्यागी ने तर्क देते हुए कहा कि 1977 में जब जनता पार्टी की सरकार बनी थी, उस समय भी पीएम पद का दावेदार तय नहीं था, लेकिन जब सरकार बनी तो प्रधानमंत्री चुन लिया गया। ऐसे में इस दफे भी बीजेपी विरोधी मोर्चा अपना नेता चुन लेगा, लेकिन इसके लिए सही समय का इंतजार कीजिए।

Latest articles

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...