13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी ने आटा का भाव बताया 40 रुपये लीटर, सोशल मीडिया...

राहुल गांधी ने आटा का भाव बताया 40 रुपये लीटर, सोशल मीडिया पर ऐसे रिएक्शन

Published on

नई दिल्ली:

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई पर हल्ला बोल रैली में रविवार जमकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने इस दौरान यूपीए सरकार के दौरान गैस, तेल, दूध आटा का भाव भी बताने लगे। लेकिन भाषण के दौरान एक चूक के कारण सोशल मीडिया पर लोग राहुल गांधी को ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल भाषण के दौरान राहुल गांधी ने आटा को किलो की जगह लीटर बता दिया। फिर क्या था सोशल मीडिया पर बीजेपी ने उनकी क्लास ले ली।

यूपीए vs एनडीए के दौरान गिनाने लगे दाम
राहुल गांधी ने यूपीए सरकार और एनडीए सरकार के दौरान महंगाई की तुलना करने लगे। राहुल ने कहा कि महंगाई पर मेरे पास आंकड़े हैं। 2014 में एलपीजी सिलेंडर 410 का है, आज 1,050 रुपये का है, पेट्रोल 70 रुपये लीटर आज तकरीबन 100 रुपये लीटर, डीजल 70 रुपये लीटर और आज 90 रुपये लीटर। सरसों का तेल 90 रुपये लीटर आज 200 रुपये लीटर। दूध 35 रुपये लीटर आज 60 रुपये लीटर। आटा 22 रुपये लीटर आज 40 रुपये लीटर हो गया। हालांकि उन्होंने अपनी गलती सुधार ली।

राहुल गांधी ने कहा कि देश में दो उद्योगपति फायदा उठा रहे हैं। आज देश के भीतर दो देश हो गया है। एक गरीब मजदूर किसान और बेरोजगारों का और दूसरा इसी हिंदुस्तान में दस पंद्रह अरबतियों का। हमारी विचारधारा है देश सबका है। देश सिर्फ दो तीन उद्योगपतियों को नहीं गरीब किसान मजदूर का भी है। राहुल गांधी ने भले ही तुरंत अपनी गलती सुधार कर लीटर की जगह केजी कहा, लेकिन तमाम ट्विटर यूजर उन्हें ट्रोल करने लगे। बीजेपी भी कहां पीछे रहने वाली थी।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...