17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यलखनऊ के Levana होटल में भीषण आग, अब तक चार लोगों की...

लखनऊ के Levana होटल में भीषण आग, अब तक चार लोगों की मौत

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक होटल में आग लगने से हड़कंप मच गया है. शहर के बीचों-बीच यानी हजरतगंज स्थित होटल लेवाना में सोमवार सुबह आग लग गई. जब आग लगी, तब होटल के अंदर कई गेस्ट मौजूद थे. उन्हें बाहर निकाला जा रहा है. मौके पर दमकल और प्रशासन के आला अधिकारी पहुंच गए हैं. अब तक चार लोगों की मौत हो गई है. इस घटना की जांच प्रमुख सचिव गृह, प्रमुख सचिव चिकित्सा व अन्य सीनियर अफसरों की उच्च स्तरीय कमेटी करेगी.

पुलिस की मदद से अब तक 15 लोगों को बाहर निकाला गया. इसमें से 9 लोगों की हालत गंभीर है. उन्हें सिविल अस्पताल में एडमिट कराया गया है. होटल की दूसरी और तीसरी मंजिल पर कई लोग फंसे हुए हैं. दूसरी मंजिल के एक कमरे में एक शख्स फंसा हुआ है, जिसके बाद मोबाइल नहीं है. गौर फरमाने वाली बात है कि लेवाना होटल को कुछ दिन पहले ही लखनऊ विकास प्राधिकरण ने नोटिस जारी किया. इसके बाद आज यह बड़ा हादसा हो गया.

अधिकारियों को CM योगी ने दिए निर्देश
घायलों से मुलाकात करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिविल अस्पताल पहुंच गए हैं. उन्होेंने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं. सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने और राहत – बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है.

खिड़की तोड़कर बाहर निकाले जा रहे हैं गेस्ट
आग लगने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन होटल के अंदर धुएं का गुबार है. कमरों में फंसे लोगों को निकालने के लिए दमकल विभाग की टीम मशक्कत कर रही है. यहां तक की खिड़की तोड़े जा रहे हैं. कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. मौके पर दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौजूद हैं.

इसके अलावा लखनऊ पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि आग आज सुबह करीब 6 बजे लगी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कमरों में धुएं का गुबार हो गया. लोगों के दम घुटने लगे. मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम को सबसे बड़ी दिक्कत कमरों से लोगों को बाहर निकालने में आ रही है.

आग की वजह से होटल के सभी कमरे में धुआं भरा हुआ है. इस वजह से दमकल विभाग की टीम होटल की खिड़कियों को तोड़कर लोगों को बाहर निकाल रही है. सुबह 9 बजे तक करीब दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चल चुका है. मौके पर मौजूद अधिकारियों का कहना है कि हमने अभी तक कई लोगों को बाहर निकाल लिया है और जो लोग फंसे हैं, उनको बाहर निकालने की कोशिश जारी है.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...