18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयFMGE परीक्षा कल, सोशल मीडिया पर फैलीं पेपर लीक की अफवाहें, श‍िकायत...

FMGE परीक्षा कल, सोशल मीडिया पर फैलीं पेपर लीक की अफवाहें, श‍िकायत दर्ज, NBE ने जारी किया नोट‍िस

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने FMGE परीक्षा को लेकर गड़बड़ी करने वालों और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है. साथ ही अभ्यर्थियों को आगाह भी किया है. बोर्ड ने नोटिस जारी कर कहा है कि FMGE उम्मीदवार ऐसे सोशल मीडिया ग्रुप और हैंडल से सावधानी बरतें जो कैंडिडेट्स को आगामी परीक्षा का प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं. संज्ञान में आया है कि कुछ लोग धोखाधड़ी करके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से एफएमजीई उम्मीदवारों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं. बता दें कि FMGE परीक्षा 6 जुलाई 2024 को आयोजित होनी है.

कैंडिडेट्स से मांगी जा रही मोटी रकम
सोशल मीडिया पर कई ऐसे यूजर्स हैं जो 6 जुलाई को होने वाली परीक्षा का पेपर देने का दावा कर रहे हैं, इसके बदले वह कैंडिडेट्स से मोटी रकम भी मांग रहे हैं. यह भी पता चला है कि केरल में ऐसे धोखेबाजों के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की गई है.

नोटिस में क्या लिखा?
नोटिस में लिखा है कि ‘कृपया ध्यान रखें कि कल के एफएमजीई के लिए प्रश्न पत्र अभी भी तैयारी में है. वर्तमान नोटिस के द्वारा, एफएमजीई जून-2024 के आवेदकों को आगाह किया जाता है कि वे ऐसे असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आएं या फिर गुमराह न हों, जो आगामी एफएमजीई जून-2024 के प्रश्नों को “बोर्ड” के माध्यम से प्राप्त करने का दावा करके एफएमजीई उम्मीदवारों को बेवकूफ बना रहे हैं. आगे यह सलाह दी जाती है कि ऐसी किसी भी गतिविधि में किसी भी एफएमजीई उम्मीदवार की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संलिप्तता से एनबीईएमएस द्वारा उचित रूप से निपटा जाएगा.

NTA ही आयोजित कराएगा FMGE परीक्षा
NEET UG की तरह ही आयुष और विदेशी चिकित्सा परीक्षा भी एनटीए द्वारा आयोजित की जाती है. ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल टेस्ट (AIAPGET) और फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम (FMGE) 6 जुलाई को जो होने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक ये परीक्षाएं अब इस केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग वाली नई व्यवस्था से होंगे. इस परीक्षा के आयोजन को लेकर मंत्रालय कई सुरक्षा कदम उठा रहा है.

परीक्षा को लेकर सर्तक है गृह मंत्रालय
गृह मंत्रालय ने परीक्षा केंद्र और परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए कई राज्यों के डीजीपी, संबंधित एजेंसियों, शिक्षा मंत्रालय, आयुष मंत्रालय, हेल्थ मिनिस्ट्री और MHA I4C विंग के साथ पिछले हफ्ते कई दौर की बैठक की है और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. यह कदम अंडरग्रेजुएट नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के बाद उठाया गया है.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...