12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमूडीज के दावे ने उड़ाए पाक के होश, IMF से कर्ज मिलने...

मूडीज के दावे ने उड़ाए पाक के होश, IMF से कर्ज मिलने की उम्मीद हुई धुंधली, दिवालिया होगा?

Published on

इस्लामाबाद

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा है कि पाकिस्तान को आईएमएफ से नया कर्ज मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मूडीज ने दावा किया है कि राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण आने वाली सरकार के लिए अप्रैल में एक बड़े कार्यक्रम के लिए आईएमएफ से संपर्क करना मुश्किल होगा। इससे अर्थव्यवस्था टूटेगी और लिक्विडिटी मैनेज करना चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। मूडीज का ये दावा पाकिस्तान के लिए खतरे की घंटी है क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था आईएमएफ के कर्ज के सहारे ही लुढ़क रही है। बीते साल ही पाकिस्तान को आईएमएफ से कर्ज मिला है लेकिन अब फिर से उसे एक बड़ी मदद की जरूरत है। आईएमएफ की ओर से पाकिस्तान को 3 अरब डॉलर की मदद का कार्यक्रम अगले महीने खत्म हो रहा है। नई सरकार के सामने एक नया बेलआउट पैकेज हासिल करना प्राथमिकता के रूप में देखा जा रहा है।

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के चुनाव परिणाम के बाद बनी स्थितियों पर मूडी का आंकलन नई गठबंधन सरकार के लिए चिंता का संकेत है। आने वाले समय में राजनीतिक अस्थिरता की संभावना को देखते हुए मूडी के विश्लेषकों ने ‘क्रेडिट निगेटिविटी’ दिया है। एजेंसी का तर्क है कि गठबंधन राजनीतिक रूप से बहुत एकजुट नहीं हो सकता है, इससे आवश्यक सुधारों को आगे बढ़ाने पर आम सहमति बनाना मुश्किल हो जाता है। ये राजनीतिक के साथ आर्थिक अनिश्चितताओं को बढ़ा सकते हैं।

अप्रैल में आईएमएफ से संपर्क होगा मुश्किल
मूडीज का दावा है कि अनिश्चितताओं के कारण आने वाली सरकार के लिए अप्रैल में एक बड़े कार्यक्रम के लिए आईएमएफ से संपर्क करना कठिन हो जाएगा। जिससे बाहरी अर्थव्यवस्था कमजोर हो जाएगी। इसकी संभावना इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार गिरने के बाद बनी पीडीएम गठबंधन की सरकार ने भी सार्वजनिक प्रतिक्रिया से बचने के लिए आईएमएफ के बताए सुधारों को लागू करने में काफी में देर की थी। ऐसे में आने वाली गठबंधन सरका को लेकर भी कई अंदेशे हैं।

पाकिस्तान के कई एक्सपर्ट सेना समर्थित एसआईएफसी (विशेष निवेश परिषद) पर अपनी उम्मीदें लगाए बैठे हैं। एसआईएफसी के बावजूद अरबों डॉलर का निवेश करने वाले खाड़ी देश अब तक राजनीतिक अनिश्चितता के कारण पाकिस्तान के बाजार में प्रवेश करने से झिझक रहे हैं। सबको इसका अंदेशा है कि पाकिस्तान की वित्तीय स्थिति चरमरा सकती है और वह अपने कर्ज देने में नाकाम हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आईएमएफ से उसे एक प्रोग्राम मिले। अस्थिर राजनीतिक परिस्थितियों में नया गठबंधन कैसे आगे बढ़ता है। वह काफी हद तक पाकिस्तान की आर्थिक दिशा तय करेगा।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...