25.4 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यमोदी कैबिनेट ने गोंड समुदाय को दिया एसटी का दर्जा, योगी ने...

मोदी कैबिनेट ने गोंड समुदाय को दिया एसटी का दर्जा, योगी ने जताया आभार

Published on

लखनऊ

नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने बुधवार को यूपी के 13 जिलों में गोंड जाति के लोगों को अनुसूचित जाति (एससी) से हटाकर अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही गोंड की पांच उपजातियों धुरिया, नायक, ओझा, पठारी और राजगोंड को भी ST में शामिल किया गया है। सरकार के इस फैसले से यूपी के लगभग 5 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। अब नई जातियों को एसटी का सर्टिफिकेट मिलेगा।

केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। सीएम योगी ने कहा कि गोंड समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल किये जाने से गोंड समुदाय के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

अभी तक गोंड समुदाय अनुसूचित जाति में शामिल है। उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में गोंड समुदाय के लोग रहते हैं। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट द्वारा उ.प्र. के 13 जिलों में ‘गोंड’ जाति व उसकी पांच उप-जातियों (धुरिया, नायक, ओझा, पठारी, राजगोंड) को अनुसूचित जाति से हटाकर अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का निर्णय स्वागत योग्य है। आभार प्रधानमंत्री जी। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय हेतु कटिबद्ध आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में लिया गया यह कल्याणकारी निर्णय गोंड समुदाय के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।

इससे पहले कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि काफी समय से समुदाय के लोग यह मांग कर रहे थे कि उन्हें अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिया जाए। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में ऐसे ही लोगों को यह दर्जा प्राप्त है। इस संबंध में सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। इसमें राज्य से सिफारिश आने, भारत के महापंजीयक से सलाह करने और अंतर मंत्रालयी विमर्श के बाद मंत्रिमंडल के समक्ष रखा गया और इसे मंजूरी मिली।

62 जिलों में पहले से एसटी में गोंड
यूपी के 62 जिलों में गोंड जाति को पहले से अनुसूचित जनजाति में सूचीबद्ध कर दिया गया है। अब महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर और सोनभद्र के गोंड अब एसटी कैटेगरी में शामिल हो गए हैं।

 

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...