6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूसियों की देशभक्ति की खुली पोल! युद्ध में तैनाती की घोषणा होते...

रूसियों की देशभक्ति की खुली पोल! युद्ध में तैनाती की घोषणा होते ही देश छोड़कर भागे, नहीं मिल रहा फ्लाइट का टिकट

Published on

मॉस्को

रूस की एयरलाइंस ने 18 से 65 साल के लोगों को टिकट बेचने से इनकार कर दिया है। इस आयु सीमा के लोग जब तक रक्षा मंत्रालय की ओर से यात्रा की मंजूरी नहीं दिखाते इन लोगों को एयरलाइंस टिकट नहीं बेचेगी। बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तीन लाख आरक्षित सैनिकों की आंशिक तैनाती की घोषणा की। इसके बाद रूस से विदेशी गंतव्यों के लिए जाने वाली सभी रूसी उड़ानों के टिकट बिक गए। रूसी अधिकारियों ने बताया कि 3,00,000 ‘रिजर्विस्ट’ (आरक्षित सैनिक) की आंशिक तैनाती की योजना बनाई गई है। पुतिन ने इसे जरूरी बताते हुए कहा कि रूस ‘पूरी पश्चिमी सैन्य मशीनरी’ से लड़ रहा है।

रूस की शीर्ष ट्रैवल प्लानिंग वेबसाइट aviasales.ru के मुताबिक पुतिन की घोषणा के बाद कुछ मिनट के भीतर ही मॉस्को से जॉर्जिया, तुर्की और अर्मेनिया, जहां रूसी नागरिकों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है, के लिए 21 सितंबर की सभी उड़ानों के टिकट बिक गए। मॉस्को के समयानुसार दोपहर तक, मॉस्को से अजरबैजान, कजाकिस्तान, उजबेकिस्तान और किर्गिस्तान के लिए सीधी उड़ानें भी वेबसाइट पर दिखना बंद हो गईं।

पुतिन की घोषणा के बाद मचा हड़कंप
रिजर्व सैनिकों की तैनाती के पुतिन के ऐलान के बाद से रूस में हड़कंप मच गया है। लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं जिन्हें रोकने के लिए रूसी एयरलाइंस ने 18 से 65 साल के लोगों को बिना रक्षा मंत्रालय की मंजूरी के टिकट देने से इनकार कर दिया है। पुतिन ने टेलीविजन के जरिए देश को संबोधित करते हुए चेतावनी भरे लहजे में पश्चिम से कहा कि रूस अपने क्षेत्र की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा और ‘यह कोरी बयानबाजी’ नहीं है।

क्या होता है रिजर्विस्ट जिन्हें तैनात करने जा रहे पुतिन?
पुतिन ने कहा कि उन्होंने आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और यह प्रक्रिया बुधवार से प्रारंभ होगी। रिजर्विस्ट ऐसा व्यक्ति होता है जो ‘मिलिट्री रिजर्व फोर्स’ का सदस्य होता है। यह आम नागरिक होता है जिसे सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है तथा जरूरत पड़ने पर इसे कहीं भी तैनात किया जा सकता है। शांतिकाल में यह सेवाएं नहीं देता है। पुतिन ने कहा कि विस्तारित सीमा रेखा, यूक्रेन की सेना द्वारा रूसी सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार गोलाबारी और मुक्त कराए गए क्षेत्रों पर हमलों के लिए रिजर्व से सैनिकों को बुलाना आवश्यक था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...