2.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeखेलविंडीज के क्रिकेटर ने सचिन से मांगी खास मदद, कहा- पैसे नहीं...

विंडीज के क्रिकेटर ने सचिन से मांगी खास मदद, कहा- पैसे नहीं चाहिए बस…

Published on

नई दिल्ली,

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को अपनी धारदार गेंदबाजी से परेशान करने वाले वेस्टइंडीज के एक पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने सचिन से ही एक मदद की गुहार लगाई है. सचिन और पूर्व दिग्गज मोहम्मद अजहरुद्दीन को अपना दोस्त बताने वाले वेस्टइंडीज के विन्सटन बेंजामिन हैं.बेंजामिन ने सचिन तेंदुलकर के साथ ही टीम इंडिया और आईपीएल में खेलने वाले नामी क्रिकेटर्स से मदद की मांग की है. हालांकि बेंजामिन ने ये भी साफ कहा है कि उन्हें लाखों-करोड़ों रुपये की नहीं, बल्कि क्रिकेट सामग्री की मदद चाहिए.

युवा प्लेयर्स की सहायता के लिए मांगी मदद
बेंजामिन ने सचिन से 10-15 बैट या कोई क्रिकेट सामग्री की मदद की गुहार लगाई है. वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ने यह बात खेल पत्रकार विमल कुमार के यूट्यूब चैनल पर कही. साथ ही उन्होंने बताया कि इससे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी मदद की थी. इसके लिए उनको धन्यवाद भी दिया. बेंजामिन स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने और वहां क्रिकेट की ग्रोथ के लिए ऐसा कर रहे हैं.

‘मुझे क्रिकेट सामग्री की मदद करने वाले चाहिए’
57 साल के बेंजामिन ने कहा, ‘पहले शारजाह में काफी टूर्नामेंट्स हुआ करते थे, जिसका फायदा मिलता था. मगर मुझे फायदा नहीं, बल्कि ऐसे लोग चाहिए, जो क्रिकेट सामग्री से हमारी मदद कर सकें. मुझे हजारों डॉलर्स नहीं चाहिए, बल्कि कोई 10-15 बैट ही भेज दे. यही मेरे लिए बहुत है. सामग्री मिलेगी, तो मैं उन्हें यहां के युवाओं में बांट सकूंगा.

उन्होंने आगे कहा, ‘मिस्टर सचिन तेंदुलकर यदि आप इस पोजिशन पर हैं, तो मेरी मदद कीजिए. मैं अपने दोस्त मोहम्मद अजहरुद्दीन को भी धन्यवाद देना चाहता हूं. उन्होंने भी कुछ सामग्री भेजी थी. उसके लिए उनका धन्यवाद.’ अपने इस वीडियो मैसेज में बेंजामिन ने अपने फोन नंबर भी शेयर किए, ताकि सचिन या कोई और उनसे संपर्क कर सके.

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...