13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयओरेकल ने अधिकारियों को दी 3.31 करोड़ रुपये की घूस! रेलवे ने...

ओरेकल ने अधिकारियों को दी 3.31 करोड़ रुपये की घूस! रेलवे ने शुरू की जांच

Published on

नई दिल्ली

रेलवे ने अमेरिका की टेक कंपनी ओरेकल (Oracle) के खिलाफ आरोपों की जांईच शुरू कर दी है। कंपनी की भारतीय यूनिट पर रेलवे की एक कंपनी के अधिकारियों को चार लाख डॉलर यानी करीब 3.31 करोड़ रुपये रिश्वत देने का आरोप है। यह कथित रिश्वत 2016 से 2019 के बीच दी गई। दरअसल कंपनी के खिलाफ यह जांच अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) के एक्शन के बाद शुरू की गई है। कमीशन ने ओरेकल पर 2.3 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया था। कंपनी पर भारत के अलावा तुर्की और यूएई में अधिकारियों को घूस देने का आरोप है।

एसईसी के मुताबिक ओरेकल के मालिकाना हक वाली कंपनी ने बिजनस हासिल करने के लिए विदेशी अधिकारियों को घूस दी थी। इसके लिए उन्होंने स्लश फंड बनाया गया। स्लश फंड का इस्तेमाल कंपनियां गलत कार्यों के लिए करती हैं और उसका पूरा लेखा-जोखा रखा जाता है। 27 सितंबर के फैसले में अमेरिका रेगुलेटर ने कहा कि ओरेकल इंडिया के कर्मचारियों ने 2019 में भारतीय रेल मंत्रालय की एक ट्रांसपोर्टेशन कंपनी से बिजनस हासिल करने के लिए एक एक्सेसिव डिस्काउंट स्कीम का इस्तेमाल किया था।

रेल मंत्रालय ने कहा कि ओरेकल के मामले में एसईसी से ऑर्डर को देखते हुए भारतीय रेलवे ने इसका स्वत: संज्ञान लिया और इसकी जांच शुरू कर दी है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक यह इंडियन रेलवे की आंतरिक जांच है। अभी कोई दूसरे इनफोर्समेंट एजेंसी इसमें शामिल नहीं है। हालांकि अधिकारियों ने यह खुलासा नहीं किया कि रेलवे की कौन सी कंपनी इस विवाद से जुड़ी है। रेलवे की दो बड़ी कंपनियां कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CONCOR) और डेडिकैटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (DFCC) ट्रांसपोर्टेशन से जुड़ी हैं।

एसईसी के ऑर्डर के मुताबिक रेलवे की कंपनी के अधिकारियों को करीब 330,000 डॉलर की रिश्वत दी गई जबकि 62,000 डॉलर इस ट्रांजैक्शन के लिए जिम्मेदार सेल्स कर्मचारियों को दिए गए। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि इस जांच को पूरा करने के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की गई है। SEC का आरोप है कि कंपनी के एक कर्मचारी की स्प्रेडशीट में 67,000 डॉलर (लगभग 54,80,100 रुपये) बफर के रूप में दर्शाया गया था।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...