21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश में हिंदू क्रिकेटर लिटन दास को मुस्लिम बनने को कहा, दुर्गा...

बांग्लादेश में हिंदू क्रिकेटर लिटन दास को मुस्लिम बनने को कहा, दुर्गा पूजा की बधाई पर भड़के कट्टरपंथी

Published on

नई दिल्ली

नवरात्रि का पर्व शुरू हो चुका है। दुनियाभर में हिंदू धर्म के लोगों में ये 9 दिन और दशहरा काफी मायने रखता है। स्पोर्ट्स स्टार्स भी सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के लिए शुभकामनाएं लिखीं। इस क्रम में बांग्लादेश में हिंदू क्रिकेटर लिटन दास ने भी फेसबुक पर दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं, लेकिन यह कट्टरपंथियों को पसंद नहीं आया। उनकी पोस्ट पर ढेरों लोगों ने कॉमेंट करते हुए धर्म परिवर्तन करने को कहा।

दरअसल, नवरात्रि के पहले महालया पर क्रिकेटर लिटन दास ने फेसबुक पोस्ट कर नवरात्रि की बधाई दी थी। उनकी पोस्ट पर कई लोगों के कॉमेंट तो धमकी देने की तरह हैं। कई लोगों ने क्रिकेटर के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। लिटन की पोस्ट पर हालांकि बधाई देने वालों में कई मुस्लिम भी हैं।

ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हुआ है। उन्होंने इससे पहले कृष्ण जन्माष्टमी पर भी बधाई दी थी, तब भी उन्हें ट्रोल किया गया था और धमकी दी गई थी। उनके पोस्ट पर उल-जुलूल लिखे गए थे।

यहां तक कि एक बच्चे का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उससे पूछा गया फेवरिट खिलाड़ी तो उसने कहा कि सौम्य सरकार को पसंद नहीं करता, क्योंकि वह हिंदू क्रिकेटर है। दूसरी ओर, बांग्लोदश में हिंदूओं के साथ ज्यादती की खबरें अक्सर आया करती हैं। कभी घर जला दिए जाते हैं तो कभी खिलाड़ी के साथ इस तरह का व्यवहार होता है।उल्लेखनीय है कि लिटन दास और सौम्य सरकार बांग्लादेश की इंटरनेशनल क्रिकेट टीम में खेलने वाले नियमित प्लेयर्स में शामिल हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...