9.5 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यविदेश में हनीमून, फोटोशूट और डूबने से मौत..., वॉटरबाइक पर फोटोशूट के...

विदेश में हनीमून, फोटोशूट और डूबने से मौत…, वॉटरबाइक पर फोटोशूट के दौरान हुआ हादसा

Published on

चेन्नै

शादी के बमुश्किल एक हफ्ते बाद चेन्नै के एक डॉक्टर दंपती की शुक्रवार को बाली में हनीमून के दौरान डूबने से मौत हो गई। दरअसल नवव‍िवाह‍ित जोड़ा एक स्पीडबोट पर फोटोशूट कर रहा था। इस दौरान वे संतुलन खो बैठे और डूब गए। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। डॉक्टर के परिवार वाले शवों को वापस लाने के लिए बाली पहुंच गए हैं। मरने वालों की पहचान पूनमल्ली के लोकेश्वरन और विबुष्णिया के रूप में हुई है। दोनों की शादी एक जून को हुई थी।

पोंटामल्ली सेनीरकुप्पम के पास रहने वाले सेल्वम की बेटी विबुश्निया (25) डॉक्टर के पद पर कार्यरत थी। विबुश्निया और सलेम जिले के एक डॉक्टर लोकेश्वरन दोनों प्यार करते थे। दोनों डॉक्टरों ने अपने प्यार के बारे में परिवार को बताया तो उन लोगों ने शादी के लिए हामी भर दी। इसके बाद एक जून को विभूषणिया और लोकेश्वरन ने पोंटामल्ली में एक शादी हॉल में बहुत धूमधाम से शादी की।

हनीमून मनाने बाली गया था कपल
इसी बीच कुछ दिन पहले नवविवाहित जोड़ा अपना हनीमून मनाने इंडोनेशिया के बाली गया था। समुद्र के किनारे एक मोटर बोट में फोटोशूट कराने के दौरान दोनों अचानक संतुलन ब‍िगड़ने से डूब गए। लोकेश्वरन का शव बरामद शुक्रवार को बरामद क‍िया गया, वहीं विबुश्निया के शव को शन‍िवार सुबह बरामद क‍िया गया।

पर‍िवार में मचा कोहराम
इस बात का पता चलने पर परिवार सदमे से बिलख उठा। परिवार अब शवों को वापस चेन्नै लाने की व्यवस्था कर रहा है। उन्होंने इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास के माध्यम से तमिलनाडु सरकार और केंद्र सरकार से सहायता मांगी है। इंडोनेशिया से चेन्नै के लिए सीधी उड़ानें नहीं होने के कारण शवों को तमिलनाडु वापस लाने से पहले मलेशिया ले जाया जाएगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...