28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यगुजरात चुनाव में कांग्रेस 10 सीटों तक सिमट जाएगी कांग्रेस? केजरीवाल का...

गुजरात चुनाव में कांग्रेस 10 सीटों तक सिमट जाएगी कांग्रेस? केजरीवाल का दावा तो देखिए

Published on

अहमदाबाद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात के दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन उन्होंने राजकोट में कांग्रेस को निशाने पर लिया। केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि गुजरात के लोगों से मैं कहना चाहता हूं, कांग्रेस से सतर्क रहे। कांग्रेस पार्टी खत्म हो चुकी है। तुम लोग वोट देकर बेकार न करना। कांग्रेस 10 सीटें भी नहीं जीत सकेगी। केजरीवाल ने कहा आईबी की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा इस रिपोर्ट में आप की सरकार काफी थिन मार्जिन से बन रही है। उन्होंने कहा स्पष्ट और बड़े बहुमत से सरकार बनाने के लिए गुजरात के लोगों को धक्का देना पड़ेगा। केजरीवाल ने कहा कि इस सर्वे के बाद भाजपा बौखला गई है। भाजपा और कांग्रेस की मीटिंग हो रही हैं। आप देखिए ये दोनों पार्टियां एक ही भाषा में मुझे गालियां दे रही है।

जोरदार धक्के की जरूरत
केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस को वोट देकर जिता मता देना। उन्होंने कहा कि गुजरात एक बड़े बदलाव की तरफ देख रहा है। उन्होंने पिछले 25 सालों में हमारे पास कोई विकल्प नहीं था। केजरीवाल ने कहा गलती न करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट देना गुजरात के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर 10 सीटें जीत भी गई तो वे भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि गायों के रखरखाव के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार 40 रुपये देती है। 20 रुपये नगर निगम और 20 रुपये दिल्ली सरकार देती है। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में सरकार बनने पर हम यहां भी प्रत्येक गाय पर 40 रुपये देंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में गायों की देखरेख के इसी मॉडल को लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा पंजाब में गाय रक्षा कमीशन है। उन्होंने कहा गायों को गौशाला में रखने के टैक्स लेते हैं।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...