17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलपठान और जॉनसन में भयंकर बवाल, ऑस्ट्रेलियाई पेसर ने मारा धक्का, वीडिया...

पठान और जॉनसन में भयंकर बवाल, ऑस्ट्रेलियाई पेसर ने मारा धक्का, वीडिया वायरल

Published on

जोधपुर

लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में उस वक्त बड़ी अजीब स्थिति बन गई, जब यूसुफ पठान और ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिशेल जॉनसन मैदान पर ही भिड़ गए। इस मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युसूफ पठान गुस्से में कुछ कहते दिख रहे हैं। जब वह नॉन स्ट्राइकिंग एंड पर पहुंचते हैं तो मिशेल जॉनसन उन्हें तेज धक्का दे देते हैं।

दरअसल, यह वाकया हुआ इंडिया कैपिटल्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच मुकाबले में। युसूफ पठान अपने भाई इरफान पठान की कप्तानी वाली टीम का हिस्सा थे। उन्होंने मैच में 24 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 48 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उनके और जॉनसन के बीच बहस हुई। बहस के दौरान युसूफ पठान कुछ कहते हुए जॉनसन के करीब पहुंच जाते हैं, जिसपर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने उन्हें धक्का दे दिया।

इससे यूसुफ और भी गुस्से में आ गए। हालांकि, यहां अंपायर्स और खिलाड़ियों ने बीच बचाव किया। जॉनसन की गेंद पर युसूफ पठान आउट भी हुए। पोर्टरफील्ड के 59, शेन वॉटसन के 65 और राजेश बिश्नोई के 11 गेंदों में नाबाद 36 रन के दम पर भीलवाड़ा किंग्स ने 5 विकेट पर 226 रन बनाए। जॉनसन को 4 ओवरों में 51 रन पड़े। वह सबसे महंगे गेंदबाज रहे।

जवाब में इंडिया कैपिटल्स ने 6 विकेट पर 231 रन बनाते हुए मैच अपने नाम किया। उसके लिए रोस टेलर ने सबसे अधिक 39 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्के के दम पर 84 रनों की पारी खेली, जबकि नूर्स ने 28 गेंदों में 5 चौके और 4 छकके उड़ाते हुए नाबाद 60 रन ठोके। आखिरी में लियाम प्लंकेट ने 9 गेंदों में नाबाद 20 रन ठोके और इंडिया कैपिटल्स ने 19.3 ओवरों में ही लक्ष्य पा लिया।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...