20 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeखेलसौरव गांगुली छोड़ेंगे बीसीसीआई चीफ का पद, लेकिन जय शाह नहीं यह...

सौरव गांगुली छोड़ेंगे बीसीसीआई चीफ का पद, लेकिन जय शाह नहीं यह खिलाड़ी लेगा जगह!

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई (BCCI) को नया अध्यक्ष मिल सकता है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली 2019 में बोर्ड के अध्यक्ष बने थे लेकिन बताया जा रहा है कि वह पद से हटने वाले हैं। बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (AGM) में राज्य संघ के प्रतिनिधियों की सूची आ गई है। इसमें कई सरप्राइज नाम हैं। इसी सूची में शामिल व्यक्ति ही बीसीसीआई का चुनाव लड़ सकता है।

रोजर बिन्नी का नाम शामिल
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे तेज गेंदबाज रोजर बिन्नी का नाम प्रतिनिधि में शामिल हुए हैं। अभी तक कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से सचिव संतोष मेनन एजीएम में हिस्सा लेते थे। अब उनकी जगह रोजर बिन्नी का नाम शामिल हो गया है। रिपोर्ट्स की माने तो बिन्नी का नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि उन्हें बीसीसीआई में बड़ा पद मिलने वाला है। वह भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता भी रह चुके हैं।

नए अध्यक्ष बन सकते हैं बिन्नी
रोजर बिन्नी ही बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बन सकते हैं। इसमें अविषेक डालमिया का नाम भी शामिल नहीं है। माना जा रहा था कि वह बीसीसीआई में पद के दावेदार थे। सौरव गांगुली के एजीएम में बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के प्रतिनिधि बनने के साथ, अब यह स्पष्ट हो गया है कि बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के बेटे बोर्ड की अगली व्यवस्था का हिस्सा नहीं होंगे।

सचिन ही रहेंगे जय शाह
गुजात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जय शाह बोर्ड में सचिन की भूमिका में ही रह सकते हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के अरुण सिंह धुमल कोषाध्यक्ष के लिए ही दावेदारी पेश करेंगे। देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली को बोर्ड या आईपीएल में बड़ी भूमिका मिल सकती है। इसके साथ ही राजीव शुक्ला और अनिरुध चौधरी भी पद की रेस में हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...