9 C
London
Thursday, January 15, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस के लिए कितने कारगर होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, चुनाव में हार से...

कांग्रेस के लिए कितने कारगर होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, चुनाव में हार से बोहनी का खतरा!

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो गई है और अब सभी को नतीजों का इंतजार है। करीब ढाई दशकों के बाद कांग्रेस में अध्यक्ष पद गैर-गांधी के हाथों में जाना तय हो गया है। अध्यक्ष के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर उम्मीदवार थे। माना जा रहा था कि खड़गे को हाईकमान का समर्थन प्राप्त है, ऐसे में उनकी ही जीत तय मानी जा रही है। कांग्रेस चुनाव समिति के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री ने कहा, ‘आज 9,500 प्रतिनिधियों ने वोट डाला है। कुल मिलाकर राज्यों में करीब 96 फीसदी तक वोटिंग हुई है। कोई अप्रिय घटना भी नहीं हुई है। कांग्रेस मुख्यालय में 37 लोगों ने मतदान किया है और 3 बैलेट बॉक्स प्राप्त हुए हैं।’

कांग्रेस की कई राज्य समितियों की ओर से प्रस्ताव पारित कर मल्लिकार्जुन खड़गे का समर्थन किया गया था। यहां तक कि शशि थरूर के गृह राज्य केरल में भी खड़गे की ही स्थिति मजूबत थी। इसलिए उनकी ही जीत तय मानी जा रही है। हालांकि सवाल उठ रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे यदि कांग्रेस के अध्यक्ष बन भी गए तो उनके आगे क्या चुनौतियां होंगी और वह कैसे पार्टी को आगे ले जा पाएंगे। 80 वर्षीय खड़गे गरीब परिवार से आते हैं और दलित समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। सामाजिक समीकरणों के लिहाज से कांग्रेस उनके बैकग्राउंड को भुनाना चाहेगी, लेकिन खड़गे कभी दलित नेता के तौर पर पहचान हासिल नहीं कर सके हैं।

चुनाव में हार से अध्यक्षी की बोहनी का है खतरा
मल्लिकार्जुन खड़गे के आगे चुनौती होगी कि वह अपनी सामाजिक पहचान के जरिए कुछ जनाधार कांग्रेस का बढ़ा सकें। यही नहीं अध्यक्ष बनते ही उनके आगे बड़ी चुनौती यह है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में पार्टी की स्थिति बेहतर करें। हिमाचल के चुनाव में तो अब तीन सप्ताह का ही वक्त बचा है। यही नहीं पार्टी का प्रचार अभियान भी तेजी नहीं पकड़ सका है। गुटबाजी की समस्या भी चरम पर है। कुछ ऐसा ही हाल गुजरात का है और वहां लगातार नेताओं का पलायन हो रहा है। ऐसी स्थिति में हार का ठीकरा मल्लिकार्जुन खड़गे के ही सिर फूटेगा यानी उनके कार्यकाल की बोहनी हार से होगी

खड़गे के आगे बिना रबर स्टांप बने फैसले लेने की होगी चुनौती
कांग्रेस में भले ही अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है, लेकिन अब भी यही धारणा है कि नया नेता गांधी परिवार की रबर स्टांप ही होगा। खड़गे के आगे यह भी चुनौती होगी कि वह एक तरफ स्वतंत्र होकर सही निर्णय लें और गांधी परिवार से टकराव भी न लें। अध्यक्ष रहते हुए बीच की इस लाइन पर चल पाना खड़गे के लिए आसान नहीं होगा। इसके अलावा सत्ता के दो केंद्र बनना भी तय माना जा रहा है, जिसके बीच अपनी अध्यक्षी का इकबाल बनाए रख पाना भी मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए परीक्षा से कम नहीं होगा।

Latest articles

महाराष्ट्र की बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने भेल पर केंद्रित रही अहम बैठक

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज मुंबई में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

बोट क्लब से सीएम मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, 1.5 लाख खिलाड़ी मैदान में

भोपाल।मध्यप्रदेश के सबसे बड़े खेल आयोजन खेलो एमपी यूथ गेम्स का शुभारंभ सोमवार रात...

भोपाल में पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सारंग की प्रतिमा से छेड़छाड़

भोपाल।मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग के पिता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश...

एम्स भोपाल–आईआईटी इंदौर बनाएंगे दुनिया की पहली  एआई आधारित पोर्टेबल 3डी एक्स-रे यूनिट

भोपाल।सड़क हादसों और ग्रामीण इलाकों में घायल मरीजों की जान अब समय पर जांच...

More like this

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे नियुक्ति पत्र प्रदान

जयपुर ।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान पुलिस अकादमी (आरपीए) का दौरा कर 10 जनवरी...

मुख्यमंत्री ने किया ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी का उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने किया ‘नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी का उद्घाटन- अत्याधुनिक उपकरण-हथियारों और युद्ध करने...