13.9 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यअब किन्नरों को महिला और पुरुष बनाएगी राजस्थान सरकार, अस्पतालों में होंगे...

अब किन्नरों को महिला और पुरुष बनाएगी राजस्थान सरकार, अस्पतालों में होंगे मुफ्त ऑपरेशन

Published on

जयपुर,

राजस्थान में सरकार अब किन्नरों को महिला और पुरुष बनाएगी. राजस्थान सरकार ने देश में पहली सम्मान योजना लॉन्च की है. इसके तहत लिंग बदलने के लिए सरकारी अस्पतालों में ऑपरेशन किए जाएंगे. लिंग बदलने के लिए ऑपरेशन करानेवाले ट्रांसजेंडर्स को सरकार 2.50 लाख रुपए तक की सहायता राशि देगी. राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय और आधिकारिता विभाग ने इसके लिए उत्थान कोष का गठन किया है. इस कोष की स्थापना 10 करोड़ से की जा रही है.

विभाग के उपनिदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल ने कहा कि ट्रांसजेंडर्स का सरकारी अस्पतालों में मुफ्त ऑपरेशन करवाया जाएगा या कोई बाहर के अस्पताल से ऑपरेशन कराना चाहे तो 2.50 लाख रुपए की मदद दी जाएगी. जो भी ट्रांसजेंडर लिंग बदलवाने के इच्छुकहैं, उन्हें सामाजिक न्याय और आधिकारिता विभाग में आवेदन करने होंगे.

यह योजना राजस्थान के 20 हजार से ज्यादा ट्रांसजेंडर्स को सम्मान दिलाने के लिए गहलोत सरकार की पहल बताई जा रही है. डॉक्टरों ने कहा कि ट्रांसजेंडर्स में हार्मोनल इंबैलेंस यानी हार्मोन्स का असंतुलन होता है जिसकी वजह से वह पुरुष या स्त्री के रूप में पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाते हैं.उसमें सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी के जरिए बदलाव किया जा सकता है .पहले यह देखा जाएगा कि ट्रांसजेंडर में लेडीज हार्मोन हैं या पुरुष हार्मोन्स, उसके अनुसार ही ये ऑपरेशन किया जाएगा.

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

More like this