17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत के मामले में फिर दखल दे रहा US, बोला- मट्टू को...

भारत के मामले में फिर दखल दे रहा US, बोला- मट्टू को रोके जाने पर नजर

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका ने एक बार फिर से अपनी सीमा पार करते हुए भारत के आंतरिक मामले में दखल की कोशिश की है। अमेरिका ने प्रेस फ्रीडम का हवाला देते हुए कहा है कि वह फुलित्जर पुरस्कार विजेता पत्रकार सना इरशाद मट्टू के मामले पर नजर रखे हुए है। कश्मीरी पत्रकार ने दावा किया था कि उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर अथॉरिटीज ने अमेरिका जाने से रोक दिया। उनके पास पासपोर्ट और अमेरिकी वीजा होने के बाद भी यह कार्रवाई की गई। अब इस पर अमेरिकी सांसद एडम स्किफ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि वह इस खबर से परेशान हैं कि मट्टू को पुलित्जर पुरस्कार लेने के लिए अमेरिका से रोका गया।

उन्होंने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि मीडिया को चुप करने और उसका उत्पीड़न करने की कोशिशें खत्म होनी चाहिए। डेमोक्रेटिक पार्टी में एडम स्किफ को बड़े नेताओं में शुमार किया जाता है। वह अमेरिकी संसद की स्पीकर नैन्सी पेलोसी के भी काफी करीबी हैं। इस बीच मट्टू के दावे पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने भी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को इस मामले की जानकारी है। पटेल ने कहा, ‘हमें पता है कि मट्टू को अमेरिका आने से रोका गया है। हम पूरे मामले पर करीबी निगाह बनाए हुए हैं। हम प्रेस की आजादी के समर्थन को लेकर प्रतिबद्ध हैं।’

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारत और अमेरिका की साझा प्रतिबद्धता है। इसमें प्रेस की आजादी भी शामिल है। क्या अमेरिका ने इस मसले को भारतीय विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया है? इस बारे में पूछने पर वेदांत पटेल ने कहा कि हमें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि कूटनीतिक संबंधों को लेकर मैं टिप्पणी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि मुझे इस संबंध में जैसे ही कोई जानकारी मिलेगी, मैं आप लोगों से जरूर साझा करूंगा। गौरतलब है कि फोटो पत्रकार मट्टू को कोरोना काल के दौरान रिपोर्टिंग के लिए पुलित्जर पुरस्कार का ऐलान किया गया था।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...