5 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeसोनू निगम के साथ हुई हाथापाई पर शान का फूटा गुस्सा, बोले-...

सोनू निगम के साथ हुई हाथापाई पर शान का फूटा गुस्सा, बोले- इस उपद्रव को देख हैरान हूं

Published on

सोमवार को एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर सोनू निगम पर हमला हुआ। सेल्फी लेने के दौरान हाथापाई हो गई। इस घटना में सिंगर के बॉडीगार्ड और दोस्त व सिंगर रब्बानी खान को चोट भी लगी। इस मामले में अब सिंगर राइट्स एसोसिएशन ने भी रिएक्ट किया है। साथ ही सिंगर शान ने भी सोनू निगम के साथ हुए इस घटना पर दुख जताया और कहा कि उन्हें झटका लगा है इस इंसीडेंट को देख। बता दें ये म्यूजिक फेस्टिवल मुंबई के चेंम्बूर में हो रहा था। अब शान ने सेलेब्स की सिक्योरिटी और सेफ्टी पर रिएक्ट किया है।

शान ने इंडियन सिंगर्स राइट्स एसोसिएशन (ISRA) के ऑफिशियल लेटर को शेयर किया। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत ही दुख पहुंचा है इस घटना को देखकर। वो भी मुंबई जैसे शहर में ऐसी घटना का होना..? जो शहर अपने कानून व्यवस्था व सेफ्टी के लिए जाना जाता है। एक शख्स ने ऐसा दुस्साहस किया जो कि बिल्कुल भी गुजारा नहीं है। मैं प्रशासन से अपील करता हूं कि ऐसे दुर्व्यवाहर व हिंसा के खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए।

सिंगर्स की एसोसिएशन ने की महाराष्ट्र सरकार से ये अपील
वहीं इस पत्र में लिखा था कि, चेंबूर में कल रात एक संगीत समारोह में महान गायक सोनू निगम और उनकी टीम पर हुए हमले के बारे में जानकर हमें गहरा दुख हुआ है। यह शर्म की बात है कि एक सम्मानित कलाकार के साथ हाथापाई की गई। इस घटना से देश के तमाम सिंगर सदमे में हैं और चिंतित हैं। इसलिए हम महाराष्ट्र सरकार और पुलिस से इस बारे में गंभीरता से एक्शन लेने की मांग करते हैं ताकि यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जा सके कि ऐसी घटनाएं किसी भी गायक/कलाकार के साथ दोबारा न हों।

कब और क्या हुआ था
सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में सोनू निगम व उनकी टीम के साथ धक्का-मुक्की की गई। उनकी टीम के सदस्य व सिंगर रब्बानी खान को सीढ़ियों से फेंक दिया गया। जबकि वह दोनों के बीच सुलह करवा रहे थे।बताया गया कि वह शख्स जबरन सेल्फी के लिए पोज देने के लिए मजबूर कर रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपियों में एक तो स्थानीय विधायक का बेटा है, जिसकी पहचान स्वप्निल फतेरपेकर के रूप में हुई है।

MLA के बेटे पर एफआईआर दर्ज
सोनू निगम ने इस मामले में मुंबई पुलिस से शिकायत की। जहां आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 341 (गलत तरीके से रोकना), और 337 (चोट पहुंचाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...