10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीतिकृष्ण ने अर्जुन को जिहाद का पाठ सिखाया? मामला गर्माया तो शिवराज...

कृष्ण ने अर्जुन को जिहाद का पाठ सिखाया? मामला गर्माया तो शिवराज पाटिल की आई सफाई

Published on

नोएडा

पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल के कृष्ण के अर्जुन को जिहाद का पाठ पढ़ाए जाने से संबंधित टिप्पणी का मामला गरमा गया है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सीनियर कांग्रेसी नेता के इस बयान ने राजनीतिक मैदान में विवादों की शुरुआत कर दी है। चुनावी मैदान में मुद्दे को गरमाने की कवायद चलने लगी है। शिवराज पाटिल के बयान पर माहौल गरमाया तो वे सफाई में सामने आए। नोएडा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने सफाई दी है। यह सफाई भी विवाद को गरमा सकती है। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष शिवराज पाटिल ने अब कहा है कि आप कुरान पढ़ लीजिए। इसमें ईश्वर के किसी भी स्वरूप की चर्चा नहीं है। ईश्वर को रूपविहीन कहा गया है। गीता और बाइबिल में भी इसी प्रकार की बात है। शिवराज पाटिल के बयान ने राजनीतिक माहौल में गर्मी पैदा कर दी है। वहीं, उन्होंने इस पूरी बहस को गलत बताया है।

मीडिया पर लगाया आरोप
ग्रेटर नोएडा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवराज पाटिल मीडिया पर भड़के। उन्होंने कहा कि हमारी बातों को गलत तरीके से पेश किया गया। हमने इस प्रकार की बात नहीं की। जब पत्रकारों ने उनके शब्दों को उसी रूप में रखा तो शिवराज पाटिल गुस्सा गए। एक पत्रकार को चुप करते हुए उन्होंने कहा क्या आप भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जो उपदेश दिया, उसे जिहाद कहेंगे? पत्रकारों की ओर से जवाब नहीं आया तो उन्होंने कहा कि मैं भी यही कह रहा हूं। पाटिल ने कहा कि हमने इस प्रकार की बात नहीं की।

एक दिन पहले आया था बयान
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटिल ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि जिहाद की अवधारणा न केवल इस्लाम, बल्कि भगवद् गीता और ईसाई धर्म में भी थी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई की आत्मकथा के विमोचन पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पाटिल ने कहा कि ऐसा कहा जाता है कि इस्लाम धर्म में जिहाद पर काफी चर्चा गई। उन्होंने कहा कि जब सही इरादों और सही चीजें करने के बावजूद भी कोई नहीं समझता है तो यह अवधारणा सामने आई कि बल का प्रयोग किया जा सकता है। पाटिल ने दावा किया कि यह केवल कुरान में नहीं है, बल्कि महाभारत, गीता में भी है। श्रीकृष्ण ने भी अर्जुन से जिहाद के बारे में बात कर की है। यह चीज केवल कुरान या गीता में ही नहीं, बल्कि ईसाई धर्म में भी है।

कुरान में एक ईश्वर की है बात
शिवराज पाटिल ने कुरान का उदाहरण देते हुए कहा कि इसमें कहा गया है, कोई आदमी यह मानने को तैयार है कि बहुत सारे भगवान नहीं हैं। लेकिन, एक ही ईश्वर है। उसका कोई रूप नहीं है। उसका कोई रंग नहीं है। उसका कोई आकार नहीं है। इसीलिए वे मूर्ति नहीं लगाते हैं। क्रिश्चियनिटी के तहत भी यही कल्पना है। ज्यू धर्म के तहत भी ईश्वर को लेकर यही कल्पना है। वे मानते हैं कि भगवान हैं, लेकिन उनकी मूर्ति नहीं है। पाटिल ने इस प्रकरण को गीता से जोड़ा।

शिवराज पाटिल ने कहा कि गीता में ही कहा गया है कि भगवान कैसे हैं? जिनका रंग नहीं है। जिनका रूप नहीं है। जिनका आकार नहीं है। ऐसे में सवाल उठता है कि भगवान क्या हैं? शिवराज पाटिल ने कहा कि एक ने कहा, भगवान ने संसार का निर्माण किया। फिर सवाल उठा, भगवान अगर नहीं है तो संसार कैसे बना? धर्म हमें बताता है कि ब्रह्मांड किसने बनाई। किताबों में यह लिखा गया है।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...