18.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorized'साउथ की सनी लियोनी' बनीं बिग बॉस हाउस की नई कैप्टन, बदले...

‘साउथ की सनी लियोनी’ बनीं बिग बॉस हाउस की नई कैप्टन, बदले तेवर

Published on

बिग बॉस 16 की एंटरटेनमेंट क्वीन अर्चना गौतम के फैंस इस खबर को पढ़कर खुश हो जाएंगे. शो की शान अर्चना गौतम घर की नई कैप्टन बन गई हैं. बिग बॉस फैनक्लब पर अर्चना को लेकर ये जानकारी सामने आई है. शिव ठाकरे को कैप्टेंसी से बाहर कर अर्चना गौतम को कैप्टन बनने का मौका मिला है.

अर्चना के कैप्टन बनने को लेकर आई इस न्यूज ने बीबी लवर्स को एक्साइटेड कर दिया है. घर की सबसे चुलबुली, बिंदास और मस्तीबाज अर्चना गौतम कैप्टन बनने के बाद कैसे इसे चलाती हैं, ये देखना सुपर फन होगा. वैसे लाइव फीड में कैप्टन बनने के बाद अर्चना गौतम का बदला अंदाज दिख रहा है. अर्चना काफी शांत और शालीन नजर आ रही हैं. किसी ना किसी बात का मुद्दा उठाने वाली अर्चना का ये अवतार फैंस को चौंका सकता है. अर्चना का कहना है अब वे कैप्टन हैं उनके ऊपर जिम्मेदारी हैं, इसलिए वे शांत हैं. इसका मतलब सुपर फनी अर्चना कुछ दिन अपना सीरियस साइड दिखाने वाली हैं.

लाइव फीड में ये साफ दिखाया गया है कि अर्चना के शांत होने से सारे कंटेस्टेंट परेशान हैं. इस पर अर्चना का कहना है कि वो अब जिम्मेदारी संभाल रही हैं इसलिए गंभीर होना पड़ेगा. हालांकि अर्चना बहुत देर शांत रहने वालों में से नहीं हैं. जल्द ही किसी को मार मार कर मोर बनाती नजर आएंगी.

शिव ठाकरे से छिनी कैप्टेंसी
अर्चना गौतम अपकमिंग एपिसोड में घरवालों की नाक में दम करने वाली हैं. प्रोमो में अर्चना को रात में बर्तन बजाते हुए देखा गया. घरवालों के आधी रात हंगामा करने और सोने नहीं देने की वजह से परेशान होकर अर्चना ने ये कदम उठाया है. उनकी कैप्टन शिव के साथ भी बहसबाजी होती है. अर्चना और प्रियंका अपनी टीम के लोगों को शिव ठाकरे की कैप्टेंसी के खिलाफ करती हैं. अर्चना, अंकित, प्रियंका घर के काम करने से आनकानी करते हैं. घर में कैप्टन शिव ठाकरे के खिलाफ बगावत देखने के बाद बिग बॉस बड़ा फैसला लेते हुए दिखते हैं. अब बिग बॉस ने ऐसा क्या फैसला लिया जो शिव ठाकरे कैप्टेंसी गवा चुके हैं शुक्रवार के एपिसोड में खुलासा होगा.

अर्चना गौतम की बात करें तो उनकी बिग बॉस जर्नी लोगों को काफी हंसा रही है. बीते वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी अर्चना गौतम की तारीफ की थी. अर्चना के वन लाइनर्स और डायलॉग्स ट्रेंड हो रहे हैं. बिग बॉस में आईं अर्चना गौतम पेशे से एक्ट्रेस और नेता हैं. अर्चना को बड़े मंत्री से शादी करनी है. उम्मीद है अर्चना शो बिग बॉस के बाद और भी बड़ी स्टार बनें, अभी तक की अर्चना की जर्नी देख अनुमान है वो शो के आखिर तक जाएंगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...