9.5 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यअरुणाचल हेलिकॉप्टर क्रैश: आखिरी लापता जवान का मिला शव, मृतकों की संख्या...

अरुणाचल हेलिकॉप्टर क्रैश: आखिरी लापता जवान का मिला शव, मृतकों की संख्या हुई 5

Published on

ईटानगर

अरुणाचल में सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में लापता पांचवे जवान का शव मिल गया है। इसी के साथ मृतकों की कुल संख्या बढ़कर पांच हो गई है। सेना का एक अडवांस लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) दो पायलट समेत पांच सैन्य कर्मियों को लेकर शुक्रवार सुबह नियमित उड़ान पर था और इस दौरान करीब 10 बजकर 43 मिनट पर तुतिंग कस्बे से लगभग 25 किलोमीटर दूर मिगिंग गांव के पास वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल ए. एस. वालिया ने बताया कि शुक्रवार शाम चीन से लगी सीमा से लगभग 35 किलोमीटर दूर घने जंगल वाले पर्वतीय इलाके में मौजूद दुर्घटनास्थल से सेना के चार अन्य जवानों के शव बरामद कर लिए गए थे। उन्होंने बताया कि मृतक सैन्य कर्मियों की पहचान पायलट मेजर विकास भांभू और मेजर मुस्तफा बोहरा, सीएफएन टेक एवीएन (एईएन) अश्विन के. वी., हवलदार (ओपीआर) बिरेश सिन्हा और एनके (पीपीआर) रोहिताश्व कुमार के रूप में हुई है।

1,800 घंटे से अधिक उड़ान सेवाएं दे चुके थे पायलट
अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और विस्तृत जानकारी हासिल की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘बताया गया है कि उड़ान के लिहाज से मौसम अच्छा था। पायलटों के पास एएलएच-डब्ल्यूएसआई उड़ाने का संयुक्त रूप से 600 से अधिक घंटे का अनुभव था। साथ ही वे कुल 1,800 घंटे से अधिक उड़ान सेवाएं दे चुके थे। विमान को जून 2015 में सेना में शामिल किया गया था।’

एटीसी को भेजा था अलर्ट
अधिकारी ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले हेलिकॉप्टर से हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) कक्ष को तकनीकी खराबी के बारे में आपात संदेश भेजा गया था। लेफ्टिनेंट कर्नल वालिया ने कहा, ‘दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए गठित कोर्ट ऑफ इंक्वायरी में इस पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...