18 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालकलेक्टर के अपमान मामले में आईएएस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप का...

कलेक्टर के अपमान मामले में आईएएस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप का किया आग्रह

Published on

भोपाल।

कलेक्टर के अपमान मामले में आईएएस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप का किया आग्रह,भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा भिंड कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव के साथ दुर्व्यवहार और शासन-प्रशासन का अपमान करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर आईएएस एसोसिएशन के पदाधिकारी बीते दिनों मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले और विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि विधायक ने कलेक्टर के साथ अभद्रता की, जो शासन और प्रशासन की गरिमा के खिलाफ है। एसोसिएशन ने इस प्रकरण पर गहरी आपत्ति जताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़िए: जवाहर लाल नेहरू स्कूल से निकली साईकिल रैली

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि जिस तरह विधायक ने कलेक्टर के साथ व्यवहार किया, उससे जिले के अधिकारियों का मनोबल गिरा है। यह घटना न केवल प्रशासनिक अधिकारियों बल्कि जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच संबंधों पर भी नकारात्मक असर डालती है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मुलाकात के दौरान आईएएस एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest articles

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

More like this

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...