11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यमैनपुरी: बीजेपी नेत्री के बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल, योगी सरकार...

मैनपुरी: बीजेपी नेत्री के बेटे के 130 अश्लील वीडियो वायरल, योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने दी सफाई

Published on

लखनऊ/मैनपुरी:

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक बड़ा सेक्स स्कैंडल सामने आया है, जिसने न केवल समाज को झकझोर दिया है, बल्कि राजनीतिक हलकों में भी जबरदस्त भूचाल ला दिया है। बीजेपी नेत्री के बेटे के 130 से अधिक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। वहीं, इस मामले को लेकर विपक्षी दलों ने सत्ताधारी दल बीजेपी को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है।

इस मामले में बीजेपी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि महिला बीजेपी में नहीं है, उसे 2022 में ही बीजेपी से निष्कासित किया जा चुका है। साथ ही मंत्री जयवीर सिंह ने अखिलेश यादव पर भी हमला बोला है।

वायरल वीडियो से भड़की चिंगारी
दरअसल, वायरल वीडियो में बीजेपी नेत्री का बेटा एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहा है। इस प्रकरण में युवती ने स्वयं सामने आकर युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसका शारीरिक शोषण किया गया और उसके वीडियो बनाए गए, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

बीजेपी नेत्री की बहू भी आई सामने
इस पूरे मामले में एक और मोड़ तब आया, जब बीजेपी नेत्री की पुत्रवधू ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पत्नी का कहना है कि उसका पति अन्य महिलाओं के साथ अश्लील वीडियो बनाकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। साथ ही यह धमकी देता था कि उसकी मां बीजेपी की बड़ी नेता है और वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।

ब्लैकमेलिंग और प्रतिशोध के आरोप
इस मामले में एफआईआर पीड़ित युवती की ओर से, जिसमें बीजेपी नेत्री की बहू, उसकी बहन और बहनोई पर ब्लैकमेलिंग और वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया गया है। युवती का कहना है कि निजी वीडियो चुराकर उनसे पैसे की मांग की गई थी, जो नहीं देने पर सोशल मीडिया पर डाल दिए गए।

पुलिस कार्रवाई और जांच जारी
पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवक फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में सख्त कार्रवाई होगी।

महिला अब पार्टी में नहीं- जयवीर सिंह
घटना को लेकर प्रदेश सरकार की पहली प्रतिक्रिया पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की ओर से आई है। उन्होंने कहा कि जिस महिला को बीजेपी नेत्री बताया जा रहा है, वह 2022 में ही पार्टी से निष्कासित की जा चुकी हैं। वहीं, उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका इस मुद्दे पर बयान देना उनके ‘हल्केपन’ को दर्शाता है।

विपक्ष ने साधा निशाना
समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि भाजपाई नेताओं और उनके परिजनों के कुकृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से ‘130 वीडियो’ का महाभंडाफोड़, बीजेपी के कुख्यात कर्नाटक कांड से टक्कर लेता दिख रहा है।

Latest articles

भोपाल में खौफनाक वारदात: 80 उपद्रवियों के बीच फंसा परिवार, 6 साल की मासूम के सिर पर तलवार से हमला

भोपाल राजधानी के शाहजहानाबाद इलाके में बुधवार देर रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना...

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

राजधानी में दिनदहाड़े फायरिंग: पुरानी रंजिश में पति-पत्नी ने घर पर दागीं गोलियां

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित 'कम्मू का बाग' इलाके में शुक्रवार सुबह सरेराह...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...