11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराजनीति'यमुना में डुबकी लगाएगा, केमिकल तेरे सिर पर डालूं?', अधिकारी से क्यों...

‘यमुना में डुबकी लगाएगा, केमिकल तेरे सिर पर डालूं?’, अधिकारी से क्यों भिड़े BJP सांसद?

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में छठ पर्व की तैयारियां पिछले कई दिनों से जारी हैं. यमुना के किनारे कई घाट भी तैयार किए गए हैं, लेकिन एक बार फिर युमना की सफाई को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच में जुबानी जंग शुरू हो गई है. एक तरफ बीजेपी दावा कर रही है कि आम आदमी पार्टी यमुना में कोई जहरीला केमिकल डाल रही है तो वहीं दूसरी तरफ आप का दावा है कि उस केमिकल की वजह से यमुना नदी की गणवक्ता में सुधार आया है. अब इन दावों के बीच बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा का एक वीडियो वायरल हो गया है. उस वीडियो में प्रवेश वर्मा दिल्ली जल बोर्ड के एक अधिकारी को फटकार लगाते दिख रहे हैं.

प्रवेश वर्मा बोले क्या?
वायरल वीडियो में प्रवेश वर्मा कह रहे हैं कि तेरे सिर पर डाल दूं ये केमिकल. तुम यहां पर केमिकल डाल दो, फिर लोग इसमें डुबकी लगाएंगे, ये मैं तेरे सिर पर डाल दूं? कर रहा है बकवास यहां पे, तू डुबकी लगा इसमें. यहां पे लोग आएंगे डुबकी लगाने, तू लगा के दिखा पहले. तुमने आठ साल में कोई ध्यान नहीं दिया, कल यहां पर लोग छठ मनाने आएंगे तो ये सब काम कर रहे हो, क्या बेशरम, घटिया आदमी है. यहां लोगों को मार रहे हो तुम, आठ साल में तुम कुछ साफ नहीं कर पाए. अब जब बीजेपी सांसद अधिकारी को फटकार लगा रहे थे तो जल बोर्ड के अधिकारी भी लगातार अपनी तरफ से सफाई पेश कर रहे थे. उनका कहना था कि जो केमिकल यमुना नदी में डाला जा रहा है वो US FDA द्वारा अप्रूव किया गया है. अधिकारी ने ये भी जानकारी दी कि National Mission for Clean Ganga की तरफ से भी इस केमिकल को मंजूरी दी गई है.

आप ने क्या सफाई दी?
अब जानकारी के लिए बता दें कि जिस अधिकारी को प्रवेश वर्मा फटकार लगा रहे थे, उनका नाम संजय शर्मा है. वे दिल्ली जल बोर्ड में ट्रीटमेंट एंड क्वालिटी कंट्रोल डिपार्टमेंट के डायरेक्टर हैं. लेकिन शुक्रवार को जब प्रवेश वर्मा जमीन पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे, यमुना में बन रहे झाग देख उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने ना आव देखा ना ताव और अधिकारी पर बरस पड़े. आप की तरफ से बीजेपी सांसद का ये वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है. सौरव भारद्वाज ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि दिल्ली सरकार छठ पूजा की तैयारी कर रही है और भाजपा के नेता काम रोक रहे हैं , बदतमीज़ी कर रहे हैं. भाजपा चाहती है पूर्वांचली भाइयों को परेशानी हो और त्योहार ख़राब हो.

लेकिन आप के इन दावों का बीजेपी लगातार खंडन कर रही है. उनकी नजरों में अपनी विफलता छिपाने के लिए आप सरकार द्वारा यमुना में कोई जहरीला रसायन मिलाया जा रहा है. भाजपा नेता मनोज तिवारी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि केजरीवाल ने 2013 में दावा किया था कि वह यमुना को इतना साफ कर देंगे कि लोग डुबकी लगा सकेंगे. लेकिन इसमें आज भी झाग तैर रहा है. तिवारी ने कहा कि आज जब भाजपा नेता कालिंदी घाट पहुंचे तो वहां झाग को छिपाने के लिए जहरीला रसायन का छिड़काव किया जा रहा था. भाजपा नेताओं को देखते ही ये लोग रसायन छोड़कर वहां से भाग गए.

फटकार खाने वाले अधिकारी ने क्या कहा?
अब बीजेपी के आरोप और प्रवेश वर्मा के वायरल वीडियो के बाद सवाल जरूर उठ रहा है कि यमुना में ऐसा कौन सा केमिकल डाला जा रहा है, लेकिन जल बोर्ड अधिकारी बताते हैं कि उनकी तरफ से सिर्फ एक डीफोर्मर स्प्रे किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि यमुना में जो झाग बन रहे हैं, इस स्प्रे के बाद वो नहीं बनेंगे और यमुना के पानी की गुणवक्ता में भी सुधार आएगा. इस बारे में सौरव भारद्वाज का कहना है कि लैब में किए गए ताजा परीक्षणों की रिपोर्ट से पता चलता है कि छिड़काव के बाद यमुना के पानी की गुणवत्ता के मानकों में सुधार हुआ है. रिपोर्टों से पता चलता है घुलित ऑक्सीजन (डीओ) का स्तर 4.42 मिलीग्राम / लीटर तक पहुंच गया है जो प्रमाणित करता है कि यह रसायन जहरीला नहीं है बल्कि इस रसायन के छिड़काव के बाद यमुना के पानी की गुणवत्ता में सुधार हुआ है.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...