9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedOLA और बजाज को टक्कर देगा 'Baaz', कीमत महज 35 हजार, फीचर्स...

OLA और बजाज को टक्कर देगा ‘Baaz’, कीमत महज 35 हजार, फीचर्स बेहतरीन!

Published on

नई दिल्ली,

इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) की डिमांड भारत में तेजी से बढ़ रही है. फिर चाहे इलेक्ट्रिक कार हों या फिर इलेक्ट्रिक स्कूटर . बीते कुछ समय में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में कई नामी कंपनियों ने अपने शानदार मॉडल पेश किए हैं, लेकिन Ola और Bajaj जैसी कंपनियों को टक्कर देने के लिए मार्केट में बाज (Baaz) की एंट्री हो गई है. ये फीचर्स के मामले में ही नहीं बल्कि कीमत में भी ग्राहकों को आकर्षिक करने वाला साबित हो सकता है. कंपनी के मुताबिक, इसकी कीमत महज 35 हजार रुपये होगी.

Baaz Bikes की जोरदार एंट्री
IIT दिल्ली स्थित इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप कंपनी बाज बाइक्स (Baaz Bikes) ने ईवी मार्केट में जोरदार एंट्री मारी है. कंपनी ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘Baaz’ लॉन्च कर दिया है. इस ई-स्कूटर में बैटरी स्वैपिंग की सुविधा दी गई है. इसके स्वैपिंग प्लेटफॉर्म में 9 बैटरी फिक्स की जा सकती है. कंपनी ने दावा किया है कि इसकी बैटरी सिर्फ 90 सेकेंड में बदली जा सकती है.

ऑल वेदर IP65 रेटिंग दी गई
कंपनी का कहना है कि बैटरी स्वैपिंग स्टेशन से बैटरी को बदलकर नॉन-स्टॉप सफर का मजा ले सकेंगे. ये स्वैपिंग स्टेशन अलग-अलग मौसम के हिसाब से डिजाइन किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसे बारिश और धूल के लिए ऑल वेदर IP65 रेटिंग दी गई है. कंपनी ने इसे लॉन्च कर दिया है, लेकिन फिलहाल इसकी रेंज का खुलासा नहीं किया है.

25 किमी प्रति घंटे की स्पीड
बाज ई-स्कूटर की लंबाई 1624mm, चौड़ाई 680mm और ऊंचाई 1052mm है. इसमें 25 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड दी गई है. इसकी बैटरी में एल्युमिनियम केसिंग में फिट लिथियम-ऑयन सेल से लैस पॉड्स हैं. इसके अलावा इसकी एनर्जी डेंसिटी 1028Wh है और यह वाटरप्रूफ और स्प्लैश प्रूफ है. बाज बाइक्स का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर पूरी तरह से की-लैस है और इसके लिए लाइसेंस की जरूरत भी नहीं है.

ये शानदार फीचर्स भी मौजूद
बाज ई-स्कूटर (Baaz E-Scooter) में सेफ्टी फीचर की बात करें तो आग लगने, पानी भरने या किसी आपात स्थिति के दौरान राइजर को अलर्ट मिलता है. इसके साथ ही इसमें इसमें फाइंड माय स्कूटर ऑप्शन मौजूद है. इविल फोर्क हाइड्रॉलिक सस्पेंशन सेटअप और रियर में इयूल शॉक एब्जॉर्बर से लैस इस स्कूटर की डिजाइन भी काफी आकर्षक है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...