18.5 C
London
Wednesday, July 2, 2025
Homeराज्यअब पंजाब के मंत्री ने भी लगाई राम रहीम के दरबार में...

अब पंजाब के मंत्री ने भी लगाई राम रहीम के दरबार में हाजिरी, डेरे ने किया सम्मानित

Published on

चंडीगढ़

हरियाणा औऱ हिमाचल प्रदेश के बीजेपी नेताओं के बाद अब आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मंत्री फौजा सिंह सरार ने भी बलात्कार औऱ हत्या के दोषी गुरमीत राम रहीम के दरबार में हाजिरी लगाई है। डेरे के लोगों ने फौजा सिंह को सम्मानित भी किया। परोल पर बाहर आया राम रहीम पिछले कुछ दिनों से ऑनलाइन सत्संग कर रहा है। कुछ दिनों पहले उसके सत्संग में भाजपा के कई नेताओं ने भाग लिया था। यहीं नहीं नेताओं ने राम रहीम से आशीर्वाद भी मांगा था। अब आम आदमी पार्टी के नेता को डेरा सच्चा सौदा जाने से विवाद खड़ा हो गया है।

राम रहीम की परोल रद्द करने की मांग
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के एक वरिष्ठ वकील ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की परोल को रद्द करने करने की मांग करते हुए हरियाणा के मुख्य सचिव को नोटिस भेजा है। इस नोटिस में कहा गया है कि परोल अवधि के दौरान राम रहीम को सत्संग करने की अनुमति देकर सरकार बलात्कार और हत्या के दोषी के सामने झुक रही है और उसके साथ ऐसा व्यवहार कर रही है, जैसे वह देश के कानून से ऊपर हो।

नोटिस में की ये मांग
हाईकोर्ट के वकील ने जो नोटिस दिया है उसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के एक आश्रम में रहने के दौरान डेरा प्रमुख ने अपने नए गाने ‘सादी नित दीवाली’ का एक वीडियो जारी किया। वकीन ने इस गाने पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार राम रहीम को लोकप्रियता हासिल करने की अनुमति नहीं दे सकती।

हरियाणा में राम रहीम की परोल पर खड़े हो रहे सवाल
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील एचसी अरोड़ा ने हरियाणा के मुख्य सचिव को भेजे नोटिस में कहा है कि राम रहीम को साध्वियों के यौन शोषण और हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया है। हरियाणा सरकार ने उसे 40 दिन की पैरोल दी, जिसके दौरान वह यूपी में रहकर सत्संग कर रहा है। ऑनलाइन सत्संग में सत्ताधारी दल और विपक्षी दलों के नेता राम रहीम से आशीर्वाद ले रहे हैं। इससे पंचायत चुनाव और आदमपुर उपचुनाव की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Latest articles

बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

भोपालबैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष,बैतूल विधायक हेमंत विजय खंडेलवाल...

भेल में प्रशासनिक फेरबदल 

भेलभेल भोपाल यूनिट में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है l विभागों में फेरबदल...

Fatty Liver Causes: फैटी लीवर से बचना है तो इन चीज़ों से करें परहेज़ हकीम सुलेमान ख़ान के ख़ास नुस्ख़े

Fatty Liver Causes: लिवर की बीमारियों के पीछे सबसे बड़ा कारण हमारी खराब लाइफस्टाइल...

More like this

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल पर अमिताभ की कॉलर ट्यून से ज्योतिरादित्य सिंधिया भी परेशान हटाया जा सकता है संदेश

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल कॉल करने से पहले सुनाई देने वाली साइबर जागरूकता कॉलर ट्यून जिसमें...

मध्य प्रदेश में सदानिरा समागम का आगाज CM मोहन यादव बोले- प्रदेश में गंगा-यमुना से भी ज्यादा जल

CM : मध्य प्रदेश में जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे...