14 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यVIDEO: भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी ने लगाई रेस, डांडिया...

VIDEO: भारत जोड़ो यात्रा के बीच राहुल गांधी ने लगाई रेस, डांडिया डांस भी किया

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा का पड़ाव इस वक्त तेलंगाना में है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी के अलग-अलग रंग नजर आ रहे हैं। उनका युवाओं के साथ रेस लगाता एक वीडियो सामने आया। एक मिनट लंबे वीडियो में पहले राहुल युवाओं से कहते हैं-रेस लगाओगे और इतना कहते ही दौड़ पड़ते हैं। वीडियो पर लोग रिएक्शन दे रहे हैं। 52 बसंत पार कर चुके राहुल गांधी की फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी एक नया वीडियो सामने आया है। रविवार सुबह तेलंगाना के गोलापल्ली में राहुल गांधी यात्रा के दौरान युवाओं के साथ रेस लगाते हुए नजर आ रहे हैं। एक मिनट लंबे वीडियो में राहुल सभी को पीछे छोड़ देते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायर हो रहा है। लोग राहुल गांधी की फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं। कह रहे हैं कि 52 साल की उम्र में भी राहुल गांधी की हेल्थ काबिले-तारीफ है।

क्या कहा राहुल ने
भीड़ के बीच में चलते हुए राहुल गांधी पूछते हैं: “रेस लगाओगे?” फिर 52 वर्षीय नेता दूसरों को पीछे छोड़ते हुए भागते नजर आते हैं। सिर्फ लड़के ही नहीं बल्कि भीड़ के अन्य लोग भी उनके साथ दौड़ रहे हैं। लड़कों को अपने साथ पकड़ने देने के लिए राहुल गांधी फिर धीमे हो जाते हैं। भीड़ में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी हैं।

सामूहिक नृत्य प्रदर्शन में शामिल हुए राहुल
कुछ ही समय बाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश सामूहिक नृत्य प्रदर्शन के लिए कुछ लोगों के साथ शामिल हुए। उन्हें डंडिया के साथ नाचते हुए देखा जा सकता है। राहुल का यह वीडियो आदिवासी नृत्य प्रदर्शन के एक दिन बाद सामने आया है। गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु को कवर करते हुए तेलंगाना में चल रही है। जल्द ही यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी नेता शरद पवार इसकी मेजबानी करेंगे।

Latest articles

8 साल की बच्ची से मारपीट: घर की घंटी बजाने के शक में दुकानदार ने पीटा, मासूम ने टीआई को किया फोन

भोपाल। जिले के खुजनेर कस्बे में रविवार को एक बेहद हैरान करने वाला और...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं...

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: वेयरहाउस से मिले संदिग्ध सुराग, लाइसेंस और निगरानी पर उठे सवाल

देवास। जिले में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत...

सुप्रीम कोर्ट कमेटी सख्त: सड़क के गड्ढों और खुले नालों पर करनी होगी बैरिकेडिंग, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

भोपाल। देश में बढ़ते सड़क हादसों पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सुप्रीम कोर्ट...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...