15.9 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराजनीतिसत्येंद्र जैन को 10 करोड़ दिए... महाठग सुकेश के 'लेटर बम' पर...

सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ दिए… महाठग सुकेश के ‘लेटर बम’ पर केजरीवाल बोले- वजह यह है

Published on

नई दिल्ली

महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया है कि उसने जेल में बंद आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन को प्रोटेक्शन मनी के नाम पर 10 करोड़ दिए। जैसे ही यह खबर मीडिया में आई, भाजपा ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोल दिया। भाजपा का आरोप है कि जैन ने सुकेश से 10 करोड़ की उगाही की है। BJP के आईटी विभाग के चीफ अमित मालवीय ने अखबार की कटिंग शेयर करते हुए आरोप लगाया कि AAP के नेता जबरन वसूली कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सत्येंद्र जैन अब भी केजरीवाल की सरकार में मंत्री हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तंज कसा कि ठग के घर में ठगी हो गई है। इस ठग का नाम है सुकेश चंद्रशेखर और ठग के घर में ठगी करने वाले महाठग का नाम है आम आदमी पार्टी और सत्येंद्र जैन। उधर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसे फर्जी खबर बताते हुए मोरबी हादसे के समय इसका जिक्र होने की टाइमिंग पर सवाल उठाया है।

मोरबी से ध्यान हटाने की कोशिश… केजरीवाल बोले
सीएम केजरीवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी को तो वे बहुत पॉपुलर कहते हैं लेकिन तिहाड़ में बंद एक ठग के सहारे गुजरात चुनाव लड़ने की जरूरत पड़ रही है। उन्होंने कहा, ‘परसों मोरबी हादसा होता है, कल सारे टीवी चैनल वह मुद्दा उठाते हैं। आज अचानक से मोरबी गायब हो गया और सुकेश चंद्रशेखर के आरोप चर्चा में आ गए।’ उन्होंने कहा कि लगता नहीं है कि मोरबी से ध्यान भटकाने के लिए ये पूरी तरह से फर्जी स्टोरी गढ़ी गई है। सारे चैनल अब सुकेश की बात करने लगे हैं। मोरबी में 150 लोगों की मौत हुई अब चैनलों पर सुकेश मुद्दा बन गया है।

LG के पास पहुंची सुकेश की चिट्ठी
दरअसल, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेजे खत में सुकेश चंद्रशेखर ने कहा है कि वह आम आदमी पार्टी के नेता को 2015 से जानता है। सुकेश ने लेटर में लिखा कि उसने आम आदमी पार्टी को कुल 50 करोड़ रुपये दिए, बदले में उसे दक्षिण भारत में पार्टी में एक महत्वपूर्ण पद देने का वादा किया गया था।

चंद्रशेखर ने अपने हाथ से यह लेटर लिखा है, जिसे उसके वकील के जरिए दिल्ली के एलजी को भेजा गया है। इसमें लिखा गया है, ‘2017 में मेरी गिरफ्तारी के बाद मुझे तिहाड़ जेल में बंद कर दिया गया और मिस्टर सत्येंद्र जैन कई बार मिलने आए, जिनके पास जेल मंत्री का पोर्टफोलियो था। 2019 में दोबारा जैन आए और उनके सेक्रेट्री ने मुझसे प्रोटेक्शन मनी के नाम पर हर महीने 2 करोड़ रुपये देने को कहा। इसके बदले में मुझे जेल के भीतर सुविधाएं देने की बात कही गई।’ तिहाड़ जेल का प्रबंधन दिल्ली सरकार के अधीन आता है।

मंडोली जेल में है ठग
चंद्रशेखर इस समय दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है। उसे फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति समेत कई जानी मानी हस्तियों से कथित तौर पर उगाही के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसी साल अगस्त में उसे तिहाड़ जेल से मंडोली जेल में शिफ्ट किया गया। उसने कई बार दूसरे जेल में शिफ्ट किए जाने की गुहार लगाई थी। सुकेश ने दावा किया था कि तिहाड़ जेल में उसकी जान को खतरा है।

कुछ दिन पहले एक बार फिर वह सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया था और मंडोली जेल से कहीं और शिफ्ट करने की मांग की थी। हालांकि कोर्ट ने अर्जी पर सुनवाई से इनकार कर दिया। सत्येंद्र जैन खुद मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में तिहाड़ में बंद हैं। फिलहाल सुकेश का लेटर सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी घिर गई है। चंद्रशेखर ने दावा किया है कि उसने पिछले महीने सीबीआई जांच के दौरान ही जैन, आम आदमी पार्टी और महानिदेशक (जेल) को पैसे देने का खुलासा किया था।

सुकेश ने दावा किया है कि कोलकाता में मंत्री के सहयोगी को पैसे दिए गए थे। उसका आरोप है कि डीजी जेल संदीप गोयल से धमकी दिलवाई गई थी। कई बार धमकियां दी गईं। उसने कहा है कि वह सत्येंद्र जैन के खिलाफ सबूत देने को तैयार है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सुकेश की चिट्ठी पर एलजी गंभीर हैं और कार्रवाई की जा सकती है।

Latest articles

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...