20.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorizedElon Musk लेते हैं "श्रीराम से सलाह"! हर बड़े फैसले में करते...

Elon Musk लेते हैं “श्रीराम से सलाह”! हर बड़े फैसले में करते हैं मार्ग दर्शन

Published on

नई दिल्ली

एलॉन मस्क ने ट्विटर प्लेटफॉर्म खरीद लिया है। ट्विटर खरीदने के साथ ही एलॉन मस्क कंपनी से जड़े बड़े-बड़े फैसले ले रहे हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि एलॉन मस्क जिस शख्स के सहारे इतने बड़े फैसले ले रहे हैं, वो एक भारतीय मूल के नागरिक श्रीराम कृष्णनन हैं। ऐसा भी कहा जा रहा हि कि Twitter में इन दिनों जितने भी फैसले हो रहे हैं, उसमें श्रीराम कृष्णन पीछे से लीड कर रहे हैं।

कौन हैं श्रीराम कृष्णन?
श्रीराम कृष्णन ने खुद ट्वीट करके बताया कि वो अस्थाई तौर पर ट्विटर की मदद कर रहे हैं। बता दें कि श्रीराम (A16z) यानी Andreessen Horowitz कंपनी में जनरल मैनेजर हैं। श्रीराम के पास बिट्स्की, होपिन और पॉलीवर्क के बोर्ड में भी काम करने का एक्सपीरिएंस है। साथ ही कई कंपनियों में सीनियर प्रोडक्ट की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में एक्सपीरिएंस की बात की जाए, तो श्रीराम के पास स्नैप और फेसबुक में मोबाइल विज्ञापन प्रोडक्ट की जिम्मेदारी रही है।

भारत में पैदा हुए श्रीराम कृष्णनन
श्रीराम कृष्णनन भारत के चेन्नई में पैदा हुआ। उन्होंने 2001 से 2005 के बीच अन्ना यूनिवर्सिटी के एसआरएम इंजीनियरिंग कॉलेज से इन्फॉर्मेंशन टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री हासिल की। इसके बाद साल 2007 में माइक्रोसॉफ्ट में विजुअल स्टूडियो के प्रोग्राम मैनेजर बनें। वही फेसबुक में श्रीराम ने फेसबुक ऑडियंस नेटवर्क को बनाया, जिसका मुकाबला गूगल एड टेक्नोलॉजी से था। साथ ही स्नैप में कंपनी का एड टेक प्लेटफॉर्म बनाया। इसके बाद उन्होंने ट्विटर ज्वाइन किया था, जहां वो सीनियर डायरेक्टर के पद पर कार्यरत रहे।

पर्सनल लाइफ
श्रीराम की पर्सनल लाइफ की बात की जाएं, उन्होंने आर्थी रामामूर्ति के साथ शादी की। वो आर्थी से कालेज में साल 2003 में मिले थे। इसके बाद yahoo चैट रूम से जुड़े कोडिंग प्रोजेक्ट के दौरान दोनों के बीच डेटिंग शुरू हई। श्रीराम सैंन फ्रांसिस्को में रहते हैं।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...