24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबेनजीर भुट्टो ने गंवा दी थी जान, अब इमरान खान पर जानलेवा...

बेनजीर भुट्टो ने गंवा दी थी जान, अब इमरान खान पर जानलेवा अटैक, PAK में लौटा खूनी हिंसा का दौर

Published on

गुंजरावाला

पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गुरुवार को एक हमले में घायल हो गए हैं। गुंजरावाला में जब इमरान का स्‍वागत आजादी मार्च में हो रहा था तभी अचानक उन पर गोलियां चलाई गईं। इमरान इस हमले में बाल-बाल बच गए और उनके पैर पर गोली लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस समय इमरान मार्च के साथ इस्‍लामाबाद की तरफ बढ़ने वाले मार्च को लीड कर रहे थे, उसी समय उन पर हमला हुआ। वह फिलहाल खतरे से बाहर हैं लेकिन इस हमले से दिसंबर 2007 में पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो पर हुए हमले की याद ताजा हो गई है।

दिसंबर 2007 में हमला
बेनजीर भुट्टो पर 27 दिसंबर 2007 को रावलपिंडी में हमला हुआ था। यह हमला उस समय हुआ था जब वह चुनाव प्रचार के सिलसिले में एक रैली को संबोधित कर रही थीं। जनवरी 2008 में चुनाव होने वाले थे और बेनजीर एक मजबूत उम्‍मीदवार के तौर पर आगे बढ़ रही थीं। पाकिस्‍तान में उस समय जनरल (रिटायर्ड) परवेज मुशर्रफ बतौर राष्‍ट्रपति शासन कर रहे थे। बेनजीर पर लियाकत नेशनल बाग पर हमला हुआ था। जिस तरह से इमरान एक कंटेनर पर अपने समर्थकों को अभिवादन स्‍वीकार कर रहे थे, उसी समय उन पर गोलियां बरसाई गईं। इस वाकये से बेनजीर भुट्टो की याद आ गई।

गाड़ी को बनाया निशाना
रावलपिंडी में वह अपने समर्थकों की रैली को संबोधित कर चुकी थीं। अचानक रैली वाली जगह पर ब्‍लास्‍ट हुए। पुलिस की रिपोर्ट्स के मुताबिक एक हमलावर ने भुट्टो की बुलेटप्रूफ सफेद टोयोटा लैंड क्रूजर पर भी गोलियां चलाईं थीं। भुट्टो अपने समर्थकों का अभिवादन स्‍वीकार कर रही थीं और वह गाड़ी की छत से आधी बाहर निकली थीं कि अचानक आत्मघाती हमलावर ने ब्‍लास्‍ट कर दिया। यह हमला भुट्टो पर तीन गोलियों को फायर करने के बाद हुआ था। गोलबारी में भुट्टो बच गई थीं लेकिन आत्‍मघाती हमले में उनकी मौत हो गई।

मौत की वजह पर बहस
इस घटना के बाद भुट्टो को तुरंत अस्‍पताल ले जाया गया लेकिन उन्‍हें बचाया नहीं जा सका। भुट्टो की जान बचाने की लाख कोशिशें की गई थीं लेकिन स्‍थानीय समय छह बजकर 16 मिनट पर उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। जब उन्‍हें अस्‍पताल लाया गया तो वह जिंदा थीं। हालांकि भुट्टो की पाकिस्‍तान पीपुल्‍स पार्टी ने शुरुआत में कहा था कि पूर्व पीएम सुरक्षित थीं। भुट्टो की मृत्‍यु की वजह पर काफी बहस होती है। कुछ लोगों का कहना है कि इस बहस का मकसद सिर्फ उनकी प्रतिष्‍ठा को कम करना है। अगर भुट्टो की मौत गोली लगने से होती तो उन्‍हें शहीद का दर्जा दिया जाता। लेकिन ब्‍लास्‍ट में मौत के बाद उन्‍हें सिर्फ मृत माना जाता है।

अल कायदा का हाथ!
भुट्टो की मौत के लिए अल कायदा को दोषी ठहराया जाता है। पाकिस्‍तान मीडिया ने उस समय दावा किया था कि अक्‍टूबर 2007 में ही अल कायदा के सेकेंड कमांडर अयमान अल जवाहिरी ने उनकी हत्‍या का आदेश दिया था। हलांकि अमेरिका ने कभी भी इसकी पुष्टि नहीं की। हालांकि मुशर्रफ प्रशासन का कहना था कि आत्‍मघाती हमलावर लश्‍कर-ए-झांगवी का आतंकी था। यह संगठन अल कायदा से जुड़ा है। वहीं कुछ लोग आज भी मानते हैं कि हत्‍या के पीछे मुशर्रफ के खुराफाती दिमाग की साजिश हो सकती है।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...