24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाक में इमरान खान के आजादी मार्च पर बड़ा हमला, पैर में...

पाक में इमरान खान के आजादी मार्च पर बड़ा हमला, पैर में गोली लगी, पार्टी के कई नेता घायल

Published on

इस्लामाबाद

लॉन्ग मार्च लेकर इस्लामाबाद की ओर बढ़ रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गुजरांवाला के अल्लाहवाला चौक पर हमला हो गया। एक शख्स ने उनके कंटेनर पर उस वक्त फायरिंग की जब वह समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। गोलीबारी की आवाज से रैली में हड़कंप मच गया और कई लोग घायल हो गए। चूंकी हमलावर ने कंटेनर के नीचे से ऊपर की ओर फायरिंग की थी इसलिए गोलियां पीटीआई नेताओं के पैर में लगीं। शख्स ने कई गोलियां चलाईं जिसमें इमरान खान सहित कई लोग घायल हो गए। खबरों के मुताबिक इमरान खान के पैर में गोली लगी जिसके बाद उन्हें बुलेटप्रूफ कार में अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट जियो न्यूज पर चश्मदीदों ने बताया कि हमलावर इमरान खान के काफिले का इंतजार कर रहा था। वह कंटेनर के काफी नजदीक था। जैसे ही कंटेनर पास पहुंचा, उसने उसके ऊपर खड़े इमरान खान और उनकी पार्टी के नेताओं पर हमला कर दिया। हमला नीचे से होने के कारण गोलियां कंटेनर के ऊपर खड़े नेताओं के पैरों पर लगी। इस हमले में इमरान खान को भी गोली लगी। जब इमरान को कंटेनर से उतारा गया, तो उनके पैर पर पट्टी बंधी हुई थी। जियो न्यूज के मुताबिक इस हमले में फवाद चौधरी और फैसल जावेद भी घायल हुए हैं।

सात दिन से चल रहा विरोध प्रदर्शन
इस्लामाबाद की ओर चल रहे सरकार विरोधी लॉन्ग मार्च का नेतृत्व कर रहे पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान ने इससे पहले कहा कि चुनाव की तारीख की घोषणा होने तक विरोध 10 महीने तक जारी रहेगा। द न्यूज ने बताया कि पहले, योजना 4 नवंबर तक संघीय राजधानी तक पहुंचने की थी, जिसे बाद में 8-9 नवंबर और फिर 11 नवंबर तक संशोधित किया गया था। मार्च गुरुवार को सातवें दिन में प्रवेश कर गया।

‘चोरों’ के दास बनने से मरना बेहतर
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए, खान ने कहा, ‘हमारा आंदोलन अगले 10 महीनों तक चुनाव की तारीख की घोषणा होने तक जारी रहेगा। हम इन चोरों को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।’ उन्होंने कहा कि ‘चोरों’ के दास बनने से मरना बेहतर है। पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने तब घोषणा की थी कि पार्टी ‘सरकार को थका देने तक’ के लिए तारीखें बदलती रहेगी। इस साल की शुरुआत में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए बाहर किए जाने के बाद पीटीआई अध्यक्ष का इस्लामाबाद की ओर यह दूसरा मार्च है।

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...