16.5 C
London
Saturday, May 30, 2026
HomeUncategorizedअक्षरा सिंह पर परफॉर्मेंस के बीच पत्थर फेंका, गुस्से में एक्ट्रेस ने...

अक्षरा सिंह पर परफॉर्मेंस के बीच पत्थर फेंका, गुस्से में एक्ट्रेस ने छोड़ा स्टेज

Published on

खेसारी लाल यादव के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दिनों अक्षरा सिंह बदलापुर महोत्सव में बिजी चल रही हैं. बदलापुर महोत्सव के दूसरे दिन जैसे ही वो परफॉर्म करने गईं हंगामा हो गया. यहां तक कि लोगों ने मंच पर पत्थर भी फेंके. आइये जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.

अक्षरा सिंह पर पत्थरबाजी
अक्षरा सिंह भोजपुरी की लोकप्रिय स्टार्स में शुमार हैं. बताया जा रहा है कि बदलापुर महोत्सव में स्टेज पर अपने ही गानों पर डांस कर रही थीं. तभी जौनपुर में बवाल शुरू हो गया. मामला इतना आगे बढ़ा कि महोत्सव में मौजूद लोगों ने मंच पर पत्थर भी फेंकने शुरू कर दिये. कई लोग ऐसे भी थे जिन्होंने एक्ट्रेस पर कागज फेंका.

अक्षरा सिंह लोगों की हरकतों से नाराज होकर स्टेज छोड़कर चली गईं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जौनपुर के बदलापुर महोत्सव में अक्षरा के अलावा ‘हर-हर शम्भू’ फेम अभिलिप्सा पांडा भी मौजूद थीं. दोनों ही स्टार्स को देखने के लिये भीड़ जमा हुई और इतना बड़ा बवाल हो गया.

अक्षरा सिंह ने कभी नहीं सोचा होगा कि उनके कार्यक्रम में ऐसा होगा. यही वजह थी कि वो गुस्से में स्टेज छोड़कर चली गईं. अक्षरा के बाद महोत्सव में शामिल हुए बीजेपी विधायक रमेश मिश्रा ने लोगों की हरकतों पर गुस्सा जाहिर किया है. इतना सब होने के बाद आखिरकार उन्हें मंच से ही प्रोग्राम का समापन करना पड़ा.

पुलिस ने लिया एक्शन
अक्षरा सिंह के इवेंट में भीड़ इतनी बेकाबू हुई कि उन्हें कंट्रोल करने के लिए पुलिस को बल का यूज करना पड़ा. हैरानी वाली बात ये है कि पुलिस के एक्शन लेने के बाद भी भीड़ अक्षरा को देखने के लिये परेशान दिखी. बदलापुर महोत्सव में कई मंत्री, बॉलीवुड और भोजपुरी स्टार्स भी शामिल हुए थे. अक्षरा सिंह से पहले पटना और नवादा में खेसारी लाल यादव के इवेंट में भी ऐसा ही हुआ था. खेसारी लाल के प्रोग्राम में भी बेकाबू भीड़ को काबू में करने के लिये पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था.

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

करोंद में मेट्रो खुदाई से फूटी कोलार पाइपलाइन, 1 लाख आबादी प्यासी; मंत्री सारंग ने अफसरों को फटकारा

भोपाल। राजधानी इस समय 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और बिजली-पानी के दोहरे...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...