5.7 C
London
Monday, February 16, 2026
Homeखेल16 साल के क्रिकेटर ने रचा इतिहास, वनडे में बनाए 407 रन,...

16 साल के क्रिकेटर ने रचा इतिहास, वनडे में बनाए 407 रन, जड़े 24 छक्के

Published on

शिमोगा,

भारत में क्रिकेट को धर्म की तरह माना जाता है. यहां गली-गली में एक से एक शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं. कई खिलाड़ियों को अपनी मंजिल नसीब होती है और वो टीम इंडिया में जगह बनाकर देश का नाम रोशन कर पाते हैं. मगर कुछ प्लेयर गुमनामी के अंधेरे में ही खो जाते हैं.

ऐसे ही एक युवा भारतीय क्रिकेटर का नाम सामने आ रहा है, जिसने अपने बल्ले की धमक से सभी को सचेत कर दिया है. इस खिलाड़ी का नाम तन्मय मंजुनाथ है, जो शिमोगा के सागर से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने अंडर-16 क्रिकेट में अपनी शानदार पारी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

तन्मय मंजुनाथ ने खेली 407 रनों की पारी
दरअसल, 16 साल के तन्मय मंजुनाथ ने 50 ओवर के एक मैच में 407 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल डाली. इस युवा बल्लेबाज ने अपनी इस पारी के लिए सिर्फ 165 गेंदें खेलीं. तन्मय मंजुनाथ ने अपनी इस पारी में 48 चौके लगाए, जबकि 24 गगनचुंबी छक्के जमाए. उनकी इस पारी को देखने वाले क्रिकेट फैन्स उनके कायल हो गए हैं.

कर्नाटक के अंडर-16 टूर्नामेंट में रचा इतिहास
तन्मय मंजुनाथ ने 407 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया है. बता दें कि तन्मय मंजुनाथ सागर क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हैं. शिमोगा में 50-50 ओवर्स का इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट खेला गया. इसी दौरान तन्मय ने अपनी यह 407 रनों की आतिशी पारी खेली. सागर क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए तन्मय मंजुनाथ ने यह पारी भद्रावती NTCC टीम के खिलाफ खेली.

फैन्स को बता दें कि यह पूरा मामला कर्नाटक का है. कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के तहत ही यह अंडर-16 टूर्नामेंट खेला गया. इसी टूर्नामेंट के तहत सागर क्रिकेट क्लब और भद्रावती के बीच मुकाबला खेला गया था.

इसी मैच में तन्मय मंजुनाथ ने यह ऐतिहासिक पारी खेली. इसी पारी के बदौलत टीम ने 50 ओवर में 583 रन का स्कोर बनाया. क्रिकेट अकादमी के कोच नागेंद्र पंडित ने बताया कि तन्मय सागर स्थित नागेंद्र क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं.

Latest articles

रिटायर्ड कर्मचारी से 14 हजार रुपये की चोरी, दो महिलाओं की सोने की चेन उड़ी

भोपाल। राजधानी भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदातें सामने आई हैं। एक...

Indian Administrative Service अधिकारी श्री मनीष सिंह ने आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. माध्यम का पदभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री मनीष सिंह ने शनिवार को आयुक्त जनसंपर्क...

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...

भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

भोपाल भेल के हबीबगंज स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने स्थित...

More like this

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...