गुजरात में आम आदमी पार्टी का क्या होगा? पीएम मोदी के भाई की भविष्यवाणी जान लीजिए

बाराबंकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी रविवार को बाराबंकी में थे। यहां उन्होंने गुजरात चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात में कोई तीसरी पार्टी कभी फल-फूल नहीं सकी और अब इस राज्य में कांग्रेस के शून्य हो जाने की वजह से वहां सिर्फ भाजपा ही एकमात्र विकल्प रह गई है। मोदी हैदरगढ़ के सुबेहा स्थित सराय चंदेल गांव में स्थानीय भाजपा नेता सुमित सिंह के घर पहुंचे थे।

प्रह्लाद मोदी ने कहा, ‘गुजरात में कांग्रेस अब शून्य हो चुकी है और भाजपा अपनी पूरी ताकत पर आ गई है। राज्य में दो ही पार्टी कांग्रेस और भाजपा चली है। वहां कभी कोई तीसरी पार्टी जगह नहीं बना पाई।’ माना जा रहा है कि उनका इशारा आम आदमी पार्टी की तरफ था जो गुजरात में भाजपा को टक्कर देने के लिए जोर लगा रही है। मोदी ने कहा कि देश की जनता को उसकी पसंद का प्रधानमंत्री मिला है। यही वजह है कि जनता बार-बार कहती है और साल 2024 में भी केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी।

प्रधानमंत्री के भाई निजी कार्य से ग्राम सराय चंदेल पहुंचे थे। यहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वह अपने मित्र और भाजपा नेता सुमित सिंह के घर गए थे। मोदी ने कहा कि उन्होंने सिंह से बहुत पहले घर आने का वादा किया था जिसे पूरा करने के उद्देश्य से उनके आवास पर पहुंचे। उनका यहां आने के पीछे कोई दूसरा उद्देश्य नहीं है।

About bheldn

Check Also

अब NO राजनीति! दरभंगा AIIMS पर दिल्ली से आई गुड न्यूज, ताजा अपडेट जान लीजिए

दरभंगा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दरभंगा के शोभन बाइपास वाली जमीन को एम्स निर्माण के …