22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में 5 विदेशी में से 1 भारतीय छात्र, चीनियों को हिंदुस्‍तानियों...

अमेरिका में 5 विदेशी में से 1 भारतीय छात्र, चीनियों को हिंदुस्‍तानियों से टक्‍कर, 80% बढ़े विदेशी छात्र

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका में पढ़ाई के मामले में पिछले एक दशक में भारतीय छात्रों ने बहुत लंबी छलांग लगाई। भारतीय छात्रों की संख्‍या अमेरिका में दोगुनी से ज्‍यादा हो गई है। ओपेन डोर्स रिपोर्ट 2022 के मुताबिक अमेरिका में कुल विदेशी छात्रों की संख्‍या में भारतीयों का प्रतिशत 11.8 से बढ़कर 21 प्रतिशत हो गया है। भारतीय छात्र जिस दर से अमेरिका जा रहे हैं, उससे यह अनुमान है कि आने वाले साल में वे चीन के छात्रों को पीछे छोड़ देंगे। जून से अगस्‍त के बीच में 82 हजार वीजा जारी किए गए हैं जो सभी देशों में सबसे ज्‍यादा है।

कोरोना काल के बाद अमेरिका में साल 2021-22 में अब अंतरराष्‍ट्रीय छात्रों की संख्‍या में 80 फीसदी की वृद्धि हुई है। विदेशी छात्रों की संख्‍या अब 2.68 लाख तक पहुंच गई है। भारतीय छात्रों के बढ़ने की दर करीब 19 प्रतिशत बढ़ी है। अमेरिका में अब 1.99 लाख भारतीय छात्र हो गए हैं। अमेरिका में अब चीन के बाद भारतीय छात्रों की तादाद सबसे ज्‍यादा हो गई है। भारत के छात्रों की संख्‍या जहां बढ़ रही है, वहीं चीन के छात्रों की संख्‍या में लगातार गिरावट आ रही है।

चीन और भारत के स्‍टूडेंट अमेरिका में अंतरराष्‍ट्रीय छात्रों का 52 प्रतिशत
अमेरिका में उच्‍च शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों की संख्‍या 9.14 लाख से बढ़कर 9.48 लाख तक पहुंच गई है। अमेरिकी दूतावास के मुताबिक छात्रों की संख्‍या में बढ़ोत्‍तरी केवल भारत से नहीं हो रही है। उसने कहा कि यह आंकड़ा इस बात को दर्शाता है कि उच्‍च शिक्षा हासिल करने के लिए अमेरिका अभी भी शीर्ष ठ‍िकाना बना हुआ है। साथ ही यह भी दर्शाता है कि अमेरिका छात्रों को भविष्‍य के अवसर लगातार मुहैया करा रहा है।

साल 2021-22 के बीच में चीन और भारत के स्‍टूडेंट अमेरिका में पढ़ाई कर रहे कुल अंतरराष्‍ट्रीय छात्रों का 52 प्रतिशत हैं। अमेरिका में 2020-21 में जहां 1,67,582 भारतीय पढ़ाई कर रहे थे, वहीं साल 2021-22 में 1,99,182 स्‍टूडेंट शिक्षा हासिल करने पहुंचे हैं। इन आंकड़ों से यह भी साफ हो गया है कि भारत के छात्रों की कोरोना महामारी के दौरान आई गिरावट अब खत्‍म हो गई है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...