5.3 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभेल न्यूज़थ्रिफ्ट सोसायटी को चार करोड़ से ज्यादा कमाया मुनाफा

थ्रिफ्ट सोसायटी को चार करोड़ से ज्यादा कमाया मुनाफा

Published on

भोपाल

भेल की बीएचईई थ्रिफ्ट एण्ड के्रडिट को ऑपरेटीव सोसायटी लि. संचालक मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैलेंस शीट भी पेश की गई। इस मौके पर अध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि संस्था करीब 140 करोड़ की हो गई है। संस्था ने चार करोड़ से ज्यादा का मुनाफा भी कमाया है।

संचालक मंडल ने सर्वसम्मति से यह निर्णय भी किया कि संचालक अब सदस्यों को लाभांश 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया जाएगा। सोसायटी आम सभा की तारीख आगामी 10 सितंबर को नियत की गई है। सभी सदस्यों को उपहार स्वरूप वैक्यूम क्लीनर देने का निर्णय भी लिया है और एफडी की दरें एसबीआई बैंक के बराबर करने का निर्णय भी बैठक में लिया गया।

लंबित मांगों को लेकर भी बैठक में निराकरण करते हुए मंडल के डायरेक्टर राजेश शुक्ला, आशीष सोनी, निशा वर्मा, रजनीकांत चौबे, राजमल बैरागी एवं अन्य के मांग पर एफएएफएस के 500 की कटौती बंद कर दी गई। परंतु एफएएफएस की योजना जारी रहेगी जिससे मृत सदस्यों को दी जाने वाली सहायता जारी रहेगी। बैठक में संस्थाध्यक्ष बसंत कुमार, उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, सचिव निशा वर्मा, संचालक आशीष सोनी, राजमल बैरागी, रजनीकांत चौबे, दीपक गुप्ता, राजकुमार इड़पाची, किरण एवं निशांत कुमार नंदा आदि मौजूद थे।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...