13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यप्लेन से उतरे मोदी और सामने स्वागत में खड़े थे थरूर, ये...

प्लेन से उतरे मोदी और सामने स्वागत में खड़े थे थरूर, ये तस्वीर बहुत कुछ कहती है

Published on

नई दिल्ली

राजनीति में संभावनाओं को कभी भी नकारा नहीं जाता है। ये बात तब और ज्यादा सटीक बैठती है जब करीब एक साल बाद आम चुनाव होने हैं। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी आज केरल में कई परियोजनाओं की शुरुआत करने वाले हैं। इस दौरान एयरपोर्ट पर एक तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा है। इस तस्वीर में पीएम मोदी तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर से गर्मजोशी से बातचीत करते दिख रहे हैं। खास बात ये है कि हाल के दिनों में कांग्रेसी सांसद ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ भी की है।

कंधे पर हाथ और गर्मजोशी
तस्वीर में पीएम मोदी कांग्रेस सांसद थरूर के कंधे पर हाथ रखकर उनसे कुछ बात करते दिख रहे हैं। दक्षिण भारतीय परिधान में दिख रहे पीएम मोदी कुछ देर तक थरूर से बात करते रहे। इस दौरान थरूर अपने दोनों हाथों से पीएम का हाथ थाम रखे थे। गौरतलब है कि कांग्रेस में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के बाद से ही थरूर पार्टी में अलग-थलग पड़ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने कई बार पीएम की तारीफ भी कर दी है। ऐसे में थरूर और मोदी की इस मुलाकात के सियासी मायने भी तलाशे जाएंगे।

सप्ताह भर पहले थरूर ने पीएम की तारीफ की थी
केरल को पहली वंदे भारत ट्रेन का तोहफा पीएम मोदी ने दिया है। इसी फैसले की तारीफ में थरूर ने ट्वीट किया था। थरूर ने कहा था कि विकास की बात राजनीति से अलग होनी चाहिए। उन्होंने इस ट्रेन की शुरुआत पर खुशी जताते हुए कहा था कि 14 महीने पहले में केरल के लिए वंदे भारत ट्रेन की सलाह दी थी। मुझे खुशी है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसे पूरा कर दिखाया। मैं पीएम मोदी के साथ इस समारोह में शामिल होकर इस अहम मौके का गवाह बनूंगा। गौरतलब है कि केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन तिरुवनंतपुरम से कासरगोड के बीच चलेगी।

तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें करारी हार मिली थी। इसके बाद से ही थरूर पार्टी में अलग-थलग पड़ गए हैं। एक वक्त पार्टी की मुखर आवाज रहे थरूर की हैसियत अभी वैसी नहीं रही है। इस बीच बीच-बीच में कभी बीजेपी तो कभी उनकी तरफ से एक-दूसरे की तारीफ में कसीदे पढ़े जा रहे हैं। अभी लोकसभा चुनाव में थोड़ा वक्त है लेकिन बीजेपी ने केरल में ताकत झोंक रखी है। ऐसे में कुछ चौंकाने वाली चीजों से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...