21.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorized'शादी की बात पर बहुत मारा', लिव इन रिलेशनशिप पर कनिष्का का...

‘शादी की बात पर बहुत मारा’, लिव इन रिलेशनशिप पर कनिष्का का शॉकिंग खुलासा

Published on

पूरे देश में इन दिनों श्रद्धा और आफताब के केस की चर्चा है. साउथ फिल्म और ‘दीया और बाती हम’ शो फेम एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने श्रद्धा वालकर की खबर से काफी दुखी हैं. उन्होंने रोते हुए वीडियो बनाया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वो इस तरह की मानसिकता वाले इंसान की करतूतों से गुजर चुकी हैं.

कनिष्का सोनी का बड़ा खुलासा
कनिष्का सोनी कहती हैं, ‘श्रद्धा की कहानी से मैं खुद को रिलेट कर पाती हूं. मुझे याद है उस एक्टर ने मुझे प्रपोज करते हुए शादी की बात कही थी. जब मैं उसके साथ रिलेशनशिप में थी, तो मैंने उसके एंगर इश्यू, वॉयलेंट नेचर और ड्रिंकिंग हैबिट को सहा था. मुझे लगता था कि शादी के बाद शायद सुधार आ जाए. मैं ज्यादातर वक्त उसके घर पर ही बिताया करती थी. वो मुझसे लिव इन रिलेशनशिप पर रहने को कहा करता था. हालांकि, मैं जिस जगह से आती हूं, वहां मेरे यहां इसकी इजाजत नहीं है और मैं खुद कभी लिव इन रिलेशनशिप के फेवर में नहीं रही हूं.’

आगे एक्ट्रेस बताती हैं, ‘मैं ज्यादातर वक्त उसके घर पर रहती थी, क्योंकि आस थी कि हम शादी करेंगे. एक दिन जब मैंने उससे पूछा कि हम शादी कब कर रहे हैं. मैं उसके साथ इसलिए ही रह रही थी, क्योंकि उसने कहा था कि जल्द ही शादी करेंगे. मैंने उसके साथ कई सपने देखे थें. मेरे सवाल पर ही उसे गुस्सा आ गया और उस रात उसने मुझे बहुत मारा था. उस वक्त मेरे अंदर यह डर बैठ गया था कि वो मुझे कभी भी मार सकता है. मैं उसी रात उसके घर से अपना कुछ सामान लेकर भाग निकली थी. प्यार में मैंने लड़कों का केवल यही वॉयलेंट रूप देखा है.’

कनिष्का ने लड़कियों दी ये सलाह 
कनिष्का आगे कहती हैं, ‘मुझे नहीं लगता कि हमारे देश में लड़कियां लिव इन रिलेशनशिप पर इसलिए जाती हैं, क्योंकि उन्हें उस इंसान के साथ जिंदगी बितानी होती है. वो टाइम पास के लिए लिव इन जैसा बड़ा डिसीजन नहीं लेंगी. हमारे देश में जो माहौल है, वहां केवल इस केस को लेकर अपना मतलब निकाला जा रहा है. मैं लड़कियों को लिव इन पर यही राय देना चाहूंगी कि भले माहौल बदल गया हो, लेकिन आप जबतक इंसान को पूरी तरह जान न लों, ये डिसीजन नहीं लें.’

एक्ट्रेस का कहना है कि ऐसी भयावह मानसिकता वाले इंसान से शादी कर रहने से तो बेहतर है कि लड़कियां अकेले रहकर अपनी जिंदगी संवारें. मुझे दूसरी बात यह कहनी है कि हमारी इंडस्ट्री के स्टार्स इस केस पर कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं. बहुत ही शॉकिंग बात है.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...