14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedमेरे पहले बच्चे ने मेरी बाहों में दम तोड़ा, मुझे उसकी अंतिम...

मेरे पहले बच्चे ने मेरी बाहों में दम तोड़ा, मुझे उसकी अंतिम धड़कन महसूस हुई… जब इमोशनल हुए एलन मस्क

Published on

नई दिल्ली:

ट्विटर के नए सीईओ एलन मस्क ने सोमवार को अमेरिकी दूर-दराज रेडियो शो होस्ट और थ्योरिस्ट एलेक्स जोन्स के शो को बहाल करने के लिए कॉल पर प्रतिक्रिया दी है। एलन मस्क ने साफ तौर पर एलेक्स जोन्स की ट्विटर पर वापसी से इनकार कर दिया है। एलन मस्क का कहना है कि उनमें उन लोगों के लिए कोई दया नहीं है जो प्रसिद्धि हासिल करने और अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बच्चों की मौत का इस्तेमाल करते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राज्य कनेक्टिकट में एक जूरी ने बीते महीने एलेक्स जोन्स को साल 2012 के सैंडी हुक प्राथमिक स्कूल में हुई फायरिंग में मारे गए पीड़ितों के परिवार के सदस्यों को 965 डॉलर मिलियन का भुगतान करने का निर्देश दिया था। कनेक्टिकट राज्य के न्यूटन के स्कूल में 14 दिसंबर 2012 को फायरिंग का दावा करने के बाद परिवारों ने एलेक्स जोन्स पर मुकदमा दायर किया था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरह जोन्स के शो को बहाल करने के लिए उनके फॉलोअर्स ने भी मांग की।

‘मेरा पहला बच्चा मेरी बाहों में मर गया’
लेकिन एलन मस्क ने कहा, मेरा पहला बच्चा मेरी बाहों में मर गया। मुझे उसकी अंतिम धड़कन महसूस होती है। एलन मस्क का कहना है कि उनमें उन लोगों के लिए कोई दया नहीं है जो प्रसिद्धि हासिल करने के लिए बच्चों की मौत का इस्तेमाल करते हैं। जोन्स के पहले ट्वीट पर एलन मस्क ने एक कविता का हवाले देते हुए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, छोटे बच्चे पीड़ित हैं, उन्हें मेरे पास आने से मत रोको। कयोंकि स्वर्ग का राज्य उन्हीं का है। गौरतलब है कि अमेरिका एक एक स्कूल में हुई फायरिंग में छह से सात साल के 20 बच्चों और छह नौजवानों की मौत हुई थी।

मानहानि मुकदमें का सामने कर रहे जोन्स
रिपोर्ट के अनुसार, जोन्स ने साजिश फैलाने के लिए माफी मांगी। साथ ही उन्होंने अगस्त के महीने में टेक्सास में एक अन्य पीड़ित के रिश्तेदारों को लगभग 50 मिलियन डॉलर का हर्जाना देने की बात भी कही। इसके अलावा उन्होंने अपने लाइव शो में कहा, मैं दिवालियापन में हूं। आप लड़ना चाहते हैं। यह ठीक है। मैं स्वीकार करता हूं किहमला 100 फीसदी वास्तविक था। जोन्स अभी भी इस साल के अंत में टेक्सास में शुरू होने वाली सैंडी हुक फायरिंग पर तीसरे मानहानि के मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...