नई दिल्ली
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने एकबार फिर से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया केजरीवाल अपने राज्य में जारी भ्रष्टाचार पर कोई चर्चा नहीं करते हैं वो केवल अपने मुद्दों को लेकर विधानसभा में चर्चा करते हैं। साथ ही, उन्होंने अलका लांबा का समर्थन करते हुए कहा कि हम तो सभी 7 सीटों पर तैयारी करेंगे तभी तो किसी गठबंधन साथी की मदद कर पाएंगे। दीक्षित ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर I.N.D.I.A. गठबंधन से भागने की तैयारी में जुटे हैं।
दीक्षित ने आप पर हमला बोलते हुए कहा कि ये कभी दिल्ली के मुद्दों पर विधानसभा में कभी चर्चा नहीं करते हैं। उन्होंने दिल्ली के मुद्दों पर चर्चा कराने की बीजेपी की मांग को सही ठहराते हुए कहा कि ये बात तो बीजेपी की बिल्कुल सही है। उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल का बिना नाम लिए कहा कि इस आदमी में हिम्मत नहीं है, आखिर कोई अपनी मुंह पर कालिख कैसे पोते?
