16.2 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeखेल'सूर्या को खरीदने लायक पैसे नहीं हैं', ऑस्ट्रेलियाई स्टार का बड़ा बयान

‘सूर्या को खरीदने लायक पैसे नहीं हैं’, ऑस्ट्रेलियाई स्टार का बड़ा बयान

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय टीम के स्टार प्लेयर सूर्यकुमार यादव इन दिनों क्रिकेट जगत में धूम मचा रहे हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) में सूर्यकुमार नंबर-1 पोजिशन पर काबिज हैं. आज दुनियाभर में दिग्गजों ने भी सूर्या का लोहा माना है.इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार प्लेयर ग्लेन मैक्सवेल का एक बड़ा बयान सामने आया है. उनसे पूछा गया कि क्या भविष्य में कभी सूर्यकुमार ऑस्ट्रेलियाई घरेलू बिग बैश लीग (BBL) में खेलते नजर आएंगे. इस पर मैक्सवेल ने कहा कि लीग में अभी सूर्या को खरीदने लायक पैसे नहीं हैं.

‘सूर्या के लिए हर खिलाड़ी को कॉन्ट्रेक्ट से निकालना होगा’
मैक्सवेल ने ‘द ग्रेड क्रिकेटर’ से बात करते हुए यह बात कही. बीबीएल में सूर्या के खेलने को लेकर उन्होंने मजाकिया अंदाज में हंसते हुए कहा, ‘हमारे पास अभी उतने पैसे नहीं हैं. इसका कोई चांस नहीं है. हमें इसके लिए हर खिलाड़ी को निकालना होगा. साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम के हर खिलाड़ी को कॉन्ट्रेक्ट से निकालना होगा.’

‘ऐसा कोई भी खिलाड़ी नहीं है, जो उसके आसपास भी हो’
सूर्यकुमार ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैच में शतक जमाया है. सूर्या ने 51 बॉल पर नाबाद 111 रन बनाए थे. इस पारी लेकर मैक्सवेल ने कहा, ‘मुझे नहीं पता था कि खेल चल रहा है. मगर बाद में मैने स्कोरकार्ड देखा और एक फोटो एरॉन फिंच को भेजी. मैंने पूछा कि यहां क्या चल रहा है? सूर्या पूरी तरह से अलग ही ग्रह पर बल्लेबाजी कर रहा है. बाकी सभी खिलाड़ियों के स्कोर देखो और इस लड़के को 50 बॉल पर 111 रन बनाते देखो.’

मैक्सवेल ने कहा, ‘मैंने दूसरे दिन इस मैच का पूरा रीप्ले देखा. यह बहुत ही शर्मिंदगी वाली बात है कि वह हर किसी से कहीं ज्यादा बेहतर है. यह देखना बेहद कठिन सी बात है. हमारे पास ऐसा कोई भी खिलाड़ी नहीं है, जो उसके आसपास भी हो.’

सूर्यकुमार ने टी20 वर्ल्ड कप में मचाया था धमाल
बता दें कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार ने धमाल मचाया था. उन्होंने 6 मैचों में 239 रन बनाए थे. वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में तीसरे नंबर पर काबिज रहे थे. सूर्या इस समय आईसीसी टी20 की बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप पर काबिज हैं.

Latest articles

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...

मंडीदीप से लापता युवक का भोपाल बायपास पर मिला शव; 6 दिन बाद कटारा हिल्स क्षेत्र में हुई शिनाख्त

भोपाल। औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप के सतलापुर से पिछले रविवार से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता...

ट्विशा शर्मा मौत मामला: पूर्व जज गिरिबाला सिंह और बेटा 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर

भोपाल। बहुचर्चित एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)...

More like this

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...