9.8 C
London
Wednesday, May 13, 2026
HomeUncategorizedअली फजल की दुल्हन बनने जा रहीं ऋचा चड्ढा, शादी की तारीख...

अली फजल की दुल्हन बनने जा रहीं ऋचा चड्ढा, शादी की तारीख हुई पक्की

Published on

एक्टर ऋचा चड्ढा और अली फजल के फैन्स के लिए गुडन्यूज है. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों सितंबर के महीने में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. शादी की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं. शादी मुंबई और दिल्ली में होगी, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल रहेंगे. संगीत और मेहंदी सेरेमनी भी खूब धूम-धाम से होगी. फैन्स यह खबर सुनकर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं.

दरअसल, ऋचा चड्ढा और अली फजल पहले साल 2021 में सात फेरे लेने वाले थे, लेकिन पेंडेमिक के कारण यह शादी पोस्टपोन हो गई. इसके बाद खबरें आईं कि दोनों मार्च 2022 में शादी रचाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब इंडिया टुडे को सूत्रों ने कन्फर्म किया है कि ऋचा और अली दोनों ही सितंबर के महीने में इस साल सात फेरे लेंगे. परिवार दोनों के लिए बेहद खुश है.

अली फजल और ऋचा चड्ढा, दोनों ही एक-दूजे को कई सालों से डेट कर रहे हैं. दोनों साथ रह भी रहे हैं. वेकेशन भी साथ ही एन्जॉय करते हैं. सोशल मीडिया पर तो दोनों के मजेदार वीडियोज भी फैन्स का खूब मनोरंजन करते हैं. रिपोर्ट्स में कहा गया था कि दोनों ने साल 2020 में ही शादी करने का मन बना लिया था, लेकिन जब भी इसकी प्लानिंग की तो कोई न कोई स्थिति ऐसी बनी कि चीजें आगे नहीं बढ़ पाईं. इस बार दोनों ही सितंबर के महीने को लेकर काफी पॉजिटिव हैं.

अली और ऋचा फिल्म ‘फुकरे’ और ‘फुकरे रिटर्न्स’ में साथ काम कर चुके हैं. और जल्द ही वे ‘फुकरे 3’ में भी स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. एक्टर अली फजल आखिरी बार हॉलीवुड फिल्म ‘डेथ ऑन द नाइल’ में नजर आए थे. फिल्म को काफी सराहना मिली थी. फैन्स भी इनके काम से काफी इंप्रेस हुए थे. इसके अलाव अली फजल आजकल ‘मिर्जापुर’ के नए सीजन की तैयारियों में व्यस्त चल रहे हैं. ऋचा चड्ढा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास अभी दो फिल्में हैं. पहली ‘फुकरे 3’ और दूसरी ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’. इसके अलावा ऋचा चड्ढा बॉयफ्रेंड अली फजल के साथ फिल्म ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ को प्रोड्यूस कर रही हैं.

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...