4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorized22 साल छोटी मॉडल को डेट कर रहे हैं अरबाज, उम्र में...

22 साल छोटी मॉडल को डेट कर रहे हैं अरबाज, उम्र में बड़े फासले पर बोले- कभी…

Published on

एक्टर अरबाज खान और मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं. दोनों का रिश्ता तो चर्चा में रहता ही है, साथ ही दोनों की उम्र के फासले पर अक्सर लोग नजर बनाए रखते हैं. अरबाज खान, 55 साल के हैं, तो वहीं जॉर्जिया एंड्रियानी, 33 की हैं. दोनों की उम्र में 22 साल के बड़े फासले के बारे में अब अरबाज ने एक इंटरव्यू में बात की है.

गर्लफ्रेंड और अपनी उम्र के फासले पर बोले अरबाज
सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में अरबाज खान ने कहा, ‘हमारे उम्र के बीच में काफी भारी-भरकम फासला है. लेकिन हमें कभी इसका एहसास नहीं हुआ. कभी-कभी मैं उनसे कहता हूं- ‘सच में?’ ये एक छोटा अफेयर हो सकता था. लेकिन जब आप एक रिश्ते में जाते हो तो आप बहुत आगे नहीं देखते. लेकिन आप जितने लंबे समय तक उसमें रहते हो आपके लिए ज्यादा सवाल पैदा हो जाते हैं, जिनके जवाब देना जरूरी होता है. मुझे लगता है कि हम अपनी जिंदगी के उस पड़ाव पर हैं जहां हम सोच रहे हैं कि हम कैसे इसे आगे ले जाना चाहते हैं. मेरे लिए इस बारे में अभी बात करना जल्दबाजी होगी.’

जॉर्जिया की किस बात पर दिल हारे एक्टर?
इसी इंटरव्यू में अरबाज खान ने जॉर्जिया एंड्रियानी की एनर्जी और खुशमिजाज अंदाज के बारे में भी बात की. उन्होंने बताया कि उनकी इसी चीज की तरफ एक्टर आकर्षित हुए थे. अरबाज कहते हैं, ‘वो बेमिसाल लड़की है और हम बहुत अच्छे दोस्त हैं. उनके अंदाज में वो खुशी और एनर्जी है. मैं अपनी एनर्जी कभी-कभी उनसे ही पाता हूं. लोग एक दूसरे की एनर्जी लेते हैं. लेकिन ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी जिंदगी में कौन-कब आता है.’

अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी का रिश्ता काफी लंबे समय से चल रहा है. मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद अरबाज ने मॉडल को डेट करना शुरू किया था. अरबाज और मलाइका की शादी 18 सालों तक चली थी. दोनों ने 1998 में शादी की थी और 2017 में अलग हो गए थे. दोनों का बीस साल का बेटा भी है, जिसका नाम अरहान खान है. तलाक के बाद मलाइका, एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...