4.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedअनुपम ने मां से पूछा- क्या पी रही हो? जवाब सुनकर घबराए...

अनुपम ने मां से पूछा- क्या पी रही हो? जवाब सुनकर घबराए एक्टर

Published on

अनुपम खेर अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर परिवार से जुड़ी कई वीडियोज को शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने भाई राजू खेर का बर्थडे सेलिब्रेट किया. परिवार के साथ डिनर एंजॉय करते अनुपम ने वीडियो में अपनी मां से पूछा- क्या पी रही हो. इस पर उनकी मां चौंक गईं. अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर लिखा कि मां का रिएक्शन देख आप हंस-हंस के लोटपोट हो जाएंगे.

भाई के बर्थडे का सेलिब्रेशन
अनुपम खेर उन एक्टर्स में से हैं, जो फैमिली को वक्त देना जरूरी समझते हैं. अक्सर ही अपनी वीडियो में लोगों परिवार के महत्व को भी समझाते दिखते हैं. अनुपम मानते है कि फैमिली का साथ हर किसी को नसीब नहीं होता है. अनुपम खेर हाल ही में अपने भाई राजू का बर्थडे मनाने पहुंचे. जहां सभी ने जमकर मस्ती की. सेलिब्रेशन का वीडियो अनुपम ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है. अनुपम ने कैप्शन दिया- ‘आज राजू खेर के जन्मदिन पर खाना खाते वक्त मैंने मां से पूछा की वो क्या पी रही हैं? उनका जवाब सुनकर मैं घबरा गया और आप लोग हंस हंस के लोटपोट हो जाएंगे.’

बेटे के सवाल पर चौंकी मां
वीडियो में मां से अचानक पूछ बैठते हैं कि आप क्या पी रहे हो? एकदम से पूछने पर मां चौंक जाती हैं. और बोलती हैं मैं तो खाने का पूछ रही थी. इसके बाद अनुपम उन्हें राजू के साथ चियर करने को कहते हैं. वीडियो में सबको दिखा कर अनुपम मां से फिर से पूछते हैं. ‘दुलारी जी, क्या पी रहे हो आप? जवाब में वो धीरे से कहती हैं…शराब. डरती हूं मैं तेरे से.’ इसके जवाब में अनुपम कहते हैं, पियो-पियो ऐश करो.

मां-बेटे के मजेदार बातों का ये वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. फैंस अनुपम की मां की बातों से इतना कनेक्ट कर पा रहे हैं कि तारीफों के पुल बांध रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- लंबे समय बाद मां के साथ नजर आए सर. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ये कितनी क्यूट हैं. हमेशा मजेदार एक्सप्रेशन और कमेंट देती हैं. एक फैन ने कमेंट किया- ये जितना बोले उतना कम हैं. बहुत अमेजिंग है.

इससे पहले भी अनुपम ने एक वीडियो शेयर किया था, जहां उन्होंने भाई राजू को बर्थडे विश किया था. इस वीडियो में अनुपम ने अपने भाई की खूबियां बताई. उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह वह अपने भाई राजू जैसे नहीं हो सकते. अनुपम ने बताया कि राजू में बिल्कुल स्वार्थ नहीं है और वह अनुपम की सफलता को अपनी सफलता मानकर खुश रहते हैं. हाल ही में अनुपम ने एक शॉर्ट फिल्म का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे परिवार की महत्वता को समझाते दिख रहे हैं.

 

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...