18.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमहिला 37000 फीट की ऊंचाई पर खोलने लगी विमान का दरवाजा, बोली-...

महिला 37000 फीट की ऊंचाई पर खोलने लगी विमान का दरवाजा, बोली- जीजस का आदेश है

Published on

अमेरिका में फ्लाइट में सवार एक महिला यात्री ने उड़ान के दौरान 37,000 फीट पर कथित तौर पर विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की। राहत की बात यह रही कि ऐसा करने से पहले एक यात्री ने उसे रोक लिया। इसके बाद विमान की आपातकालीन लैंडिंग कर महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया। महिला का कहना है कि ऐसा करने के लिए उसे खुद जीजस ने कहा था। रिपोर्ट के अनुसार, ‘साउथवेस्ट एयरलाइन’ का यह विमान टेक्सास के ह्यूस्टन से ओहियो के कोलंबस जा रहा था, जिसमें 34 वर्षीय एलोम एगबेग्निनौ सवार थी। वह अचानक अपनी सीट से उठकर दरवाजे के पास गई और उसे खोलने की कोशिश करने लगी। इतना ही नहीं, वह अपना सिर दरवाजे पर मारते हुए कह रही थी कि जीजस ने उसे ओहियो की यात्रा करने के लिए कहा है और अब दरवाजा खोलने के लिए कह रहे हैं।

आखिर क्या है पूरा मामला?
महिला की यह हरकत देखकर विमान के अन्य यात्री घबरा गए। उन्हें लगने लगा कि अब विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाएगा। ऐसे में जब कुछ यात्रियों ने महिला को रोकने की कोशिश की तो उसने एक यात्री की जांघ पर काट लिया। हालांकि, किसी तरह महिला को काबू में किया गया और अरकंसास के बिल और हिलेरी क्लिंटन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। इसके बाद क्रू मेंबर्स ने महिला को पुलिस को सौंप दिया। सोमवार को अरकंसास के पूर्वी जिले के जिला कोर्ट से एक डॉक्यूमेंट जारी किया गया, जिसमें लिखा था, ‘पागल महिला, उड़ान के दौरान विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश कर रही थी। ऐसा करते वक्त वह बार-बार कह रही थी कि जीजस ने उसे ऐसा करने को कहा है।’

महिला ने अपनी सफाई में क्या कहा
वहीं इस पूरे मामले पर महिला ने कहा- मैंने लंबे समय से सफर नहीं किया था और मैं बहुत चिंचित हो गई थी। मैं शनिवार को अपने पति को बिना बताए और किसी बैग के बिना घर से मैरीलैंड में एक पारिवारिक दोस्त से मिलने के लिए निकली पड़ी थी। आमतौर पर मैं ऐसी चीजें बिल्कुल नहीं करती हूं। बता दें, महिला के खिलाफ विमान के अंदर हमला और क्रू मेंबर्स के साथ झड़प करने के मामले की जांच शुरू होने की उम्मीद है!

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...