7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedसुंबुल तौकीर ने पिता की दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, नई मां...

सुंबुल तौकीर ने पिता की दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, नई मां को लेकर बोलीं- पहले हैप्पी फैमिली थी और अब…

Published on

‘इमली’ फेम सुम्बुल तौकीर खान ने जब से ‘बिग बॉस 16’ के घर में एंट्री की तब से वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस के पिता ने दूसरी शादी है। सुंबुल ने खुद अपने पिता की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। एक्ट्रेस अपने पिता की दूसरी शादी को लेकर काफी खुश थीं। वहीं ईद के मौके पर एक्ट्रेस के पिता ने भी अपनी दूसरी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ तस्वीर शेयर की थी। लेकिन अब हाल ही में एक इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने अपने पिता की दूसरी शादी को लेकर बात की है और काफी कुछ कहा है।

सुंबुल तौकीर ने पिता की दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी
सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सुंबुल तौकीर अपने परिवार और अपनी नई मां के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। पैपराजी ने सुंबुल से सवाल किया कि नई मां के आने पर कैसा लग रहा है?इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि ‘मेरी फैमिली पहले भी हैप्पी थी और अब ज्यादा हैप्पी हो गई है। बहुत अच्छा लगता है मुझे कि मेरे पास एक नॉर्मल फैमिली है। पहले जितनी कम्पलीट थी हमारी फैमिली अब पूरी हो गई है।’

सौतेली बहन को लेकर कही यह बात
एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि सौतेली बहन के साथ कैसा लग रहा है। कैसा रिश्ता है? इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि ‘मेरी एक और छोटी बहन हो गई है, जो काफी परेशान करती है, लेकिन बहुत प्यारी है तो अच्छा लगता है उसके साथ।’ वहीं एक्ट्रेस से पैपराजी ने पूछा कि आप अपने पापा की शादी में सबसे ज्यादा खुश थीं। आपने हर फंक्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, सब संभाल लिया। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि ‘मुझे जो अच्छा लगा मैंने किया।’ बता दें कि सुंबुल तौकीर का जल्द ही नया गाना आने वाला है, जिसका नाम है ‘साजिशें’। इस गाने का एक्ट्रेस खूब प्रमोशन कर रही हैं।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...