12.7 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeखेलकिस्मत से मिली प्लेइंग इलेवन में जगह, डेविड विली ने मैदान पर...

किस्मत से मिली प्लेइंग इलेवन में जगह, डेविड विली ने मैदान पर आते ही लगा दी आग

Published on

कोलकाता

आईपीएल 2023 का 9वां मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है। ईडेन गार्डन्स के मैदान पर फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। आरसीबी को इस मैच के लिए अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करना पड़ा। मुंबई के खिलाफ मुकाबले में रीस टॉपली चोटिल हो गए थे। मजबूरी में टीम ने उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में डेविड विली को शामिल किया।

दो गेंद पर झटके दो विकेट
डेविड विली ने अपने पहले ओवर में बल्लेबाजों को खामोश रखा। उन्होंने सिर्फ 3 रन ही दिये। तीन ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 26 रन था। चौथे ओवर में डेविड विली ने कमाल की बॉलिंग की। अपने दूसरे गेंद पर उन्होंने वेंकटेस अय्यर को बोल्ड कर दिया। अय्यर को आज केकेआर ने ओपनिंग के लिए भेजा था। अंदर आती गेंद पर अय्यर के पास कोई जवाब था और वह उनका विकेट उड़ा ले गई।

इसके बाद क्रीज पर मंदीप सिंह उतरे। दाएं हाथ के बल्लेबाज मंदीप को भी विली ने बोल्ड कर दिया। इस बार उनकी गेंद गिरने के बाद बाहर की तरफ गई। गेंद को डिफेंड करने में मंदीप बिट हो गए और वह विकेट से जा टकराई। इस ओवर में उन्होंने बिना कोई रन दिये ये दो विकेट लिये। अपने पहले तीन ओवर में विली ने 9 रन ही दिये। उनकी बॉलिंग ने केकेआर की पारी को पटरी से उतार दिया।

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...