13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedPNB ग्राहक 31 अगस्त तक पूरा कर लें ये काम, वरना बंद...

PNB ग्राहक 31 अगस्त तक पूरा कर लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा अकाउंट!

Published on

नई दिल्ली,

देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहकों के लिए सबसे जरूरी खबर है. पंजाब नेशनल बैंक ने अपने लाखों ग्राहकों को अलर्ट किया है. बैंक ने साफ कर दिया है कि अगर आपने अभी तक अपना केवाईसी पूरा नहीं कराया है, तो इसे तुरंत करा लीजिए वरना आपके खाते को फ्रीज कर दिया जाएगा. बैंक ने इस संबंध में कुछ दिन पहले ट्वीट कर अपने ग्राहकों से केवाईसी पूरा करने को कहा था. पिछले कई महीनों से बैंक अपने ग्राहकों से KYC अपडेट करने को कह रहा है.

खाते से नहीं निकाल पाएंगे पैसा
बैंक ने ट्वीट कर लिखा कि रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस के अनुसार, सभी ग्राहकों को KYC अपडेट करना जरूरी है. इस काम को पूरा करने के लिए बैंक ने आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 तय कर रखा है. बैंक के अनुसार, यदि आपके खाते का 31 मार्च 2022 तक KYC का अपडेशन नहीं हुआ है, तो इसे 31 अगस्त 2022 तक पूरा कर लें. KYC को अपडेट करने के लिए अपने मूल ब्रांच से संपर्क करें. अगर आपने KYC अपडेट नहीं किया, तो आप अपने खाते से पैसों का लेन-देन नहीं कर पाएंगे.

भरना होता है केवाईसी फॉर्म
दरअसल, KYC के तहत बैंक अपने ग्राहकों की डिटेल्स मांगता है. हर छह महीने या एक साल पर बैंक अपने ग्राहकों से KYC फॉर्म भरने को कहता है. KYC फॉर्म में ग्राहकों को अपना नाम, बैंक अकाउंट का नंबर, पैन कार्ड नंबर, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और पूरा पता भरना होता है.

आप बैंक के ब्रांच में जाकर आपना KYC अपडेट करा सकते हैं. बैंक में आपको KYC के फॉर्म मिलेंगे, उसे भरकर और साथ में जरूरी डॉक्यूमेंट को अटैच कर जमा कर दीजिए. फॉर्म जमा करने के तीन दिनों के अंदर आपका KYC अपडेट हो जाता है.

घर बैठे भी अपडेट कर सकते हैं केवाईसी
अगर आप घर बैठे KYC अपडेट करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने डॉक्यूमेंट्स बैंक को ई-मेल करने होंगे. इस बात का खास ध्यान रखें कि डॉक्यूमेंट रजिस्टर्ड मेल आईडी से ही भेजें. अगर आपका केवाईसी डॉक्यूमेंट पूरा नहीं हुआ है तो आप इसे ऑनलाइन भेज दें. केवाईसी के लिए ग्राहकों को ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, नरेगा कार्ड, पैन कार्ड के साथ अपना एड्रेस प्रूफ भी स्कैन करके भेजना होगा.

कई जानकारियां मुहैया करानी होती हैं
केवाईसी को लेकर रिजर्व बैंक के गाइडलाइंस के अनुसार, ग्राहकों को कई जानकारियां अपडेट कराने की जरूरत पड़ती हैं. इसके तहत पैन, हालिया फोटो, आधार या पासपोर्ट के रूप में एड्रेस वेरिफिकेशन और बैंक के द्वारा मांगी गई अन्य जानकारियां मुहैया करानी होती है. ये प्रक्रियाएं केवाईसी संबंधी प्रावधानों के अनुपालन के लिए जरूरी हैं.

Latest articles

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: एमपी के 17 जिलों में कार्यालयों का भूमिपूजन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपना 47वां स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में...

इंदौर में ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, चार की मौत

भोपाल। इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...